By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > भारत से रवाना होते हुए पुतिन ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, तालिबान को बताया ‘आतंक का दुश्मन’
Blogदेशराजनीतिविश्व

भारत से रवाना होते हुए पुतिन ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, तालिबान को बताया ‘आतंक का दुश्मन’

Satyoday Samachar
Last updated: December 6, 2025 9:24 am
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) दो दिवसीय भारत दौरा पूरा कर स्वदेश लौट गए। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए और दोनों देशों ने आतंकवाद, आर्थिक चुनौतियों से निपटने तथा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। रवाना होने से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार आतंक के खिलाफ सक्रिय रूप से लड़ाई लड़ रही है और अफीम की खेती खत्म करने के लिए बड़े प्रयास कर रही है। इसी कारण रूस ने तालिबान शासन को मान्य

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दुनिया के हर देश को किसी न किसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और अफगानिस्तान भी उनमें से एक है। उन्होंने कहा कि यह देश दशकों तक गृह युद्ध से जूझता रहा, लेकिन वर्तमान में तालिबान ने हालातों को काफी हद तक संभाला है। पुतिन के शब्दों में, “आपको इसे स्वीकार करना होगा, क्योंकि यही सच्चाई है।” उन्होंने आगे कहा कि अफगान सरकार आतंकवाद से निपटने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उल्लेखनीय है कि रूस दुनिया का पहला देश है जिसने तालिबान शासन को औपचारिक मान्यता दी है।

पुतिन ने कहा कि अफगानिस्तान की वर्तमान सरकार ने अफीम के उत्पादन पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और मादक पदार्थों की चुनौती से पूरी ताकत से निपट रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई अन्य क्षेत्रों में भी तालिबान सरकार उल्लेखनीय काम कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाता आ रहा है, और हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।

पुतिन ने भारत में किया रूसी टीवी का उद्घाटन

भारत में रूस के सरकारी टेलीविज़न नेटवर्क आरटी इंडिया के शुभारंभ के मौके पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था बदल चुकी है। एक साझेदार के रूप में भारत की क्षमताएँ भी बढ़ी हैं। लेकिन एक चीज अब भी वैसी ही है.दोनों देशों के बीच मित्रता और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की गहरी इच्छा।” अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि आरटी एक ऐसा मंच है जो “पूरी तरह स्वच्छ सूचना” प्रदान करने और अपने दर्शकों की जरूरतें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके मुताबिक, रशिया टुडे का उद्देश्य न तो रूसी मूल्यों या संस्कृति का प्रचार करना है और न ही घरेलू व विदेशी मुद्दों पर रूस के आधिकारिक रुख को प्रसारित करना, बल्कि रूस और दुनिया से जुड़ी “सच्ची जानकारी” उपलब्ध कराना है।

आरटी की प्रधान संपादक मार्गारीटा सिमोनियन द्वारा कुछ देशों में चैनल पर लगाए गए प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ऐसे कदम तकनीकी या नियामकीय वजहों से नहीं उठाए जाते, बल्कि इसलिए उठाए जाते हैं क्योंकि “लोग सच्चाई के सामने आने से डरते हैं।” उन्होंने कहा, “रूस टुडे अपने दर्शकों को हमारे देश और विश्व में हो रही घटनाओं की वास्तविक जानकारी देने का प्रयास करता है, और यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।” अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने भारत और रूस के सांस्कृतिक संबंधों को भी याद किया और दिवंगत अभिनेता राज कपूर का उल्लेख किया, जो दोनों देशों की मित्रता का प्रतीक माने जाते हैं।

पुतिन ने राजकपूर का लिया नाम

पुतिन ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा, “राज कपूर के दौर से अब काफी समय बीत चुका है। भारत में नाटकीय बदलाव आए हैं। लेकिन मुझे व्लादिमीर वायसोस्की द्वारा राज कपूर पर लिखे गए गीत की पंक्तियाँ याद आ गईं।” उन्होंने आगे मज़ाकिया लहजे में कहा, “उस गीत में कहा गया था कि पहले योगी एक साल तक उपवास करते थे… लेकिन अब वे सब कुछ खाते-पीते हैं।”

नए साल के जश्न पर कहीं भारी न पड़ जाए मौज-मस्ती : नशे में मिले चालक तो गाड़ी होगी जब्त, आयोजकों पर भी पुलिस की कड़ी नजर
CG में लव जिहाद का मामला: झारखंड के मुस्लिम युवक ने अंबिकापुर की आदिवासी युवती से कोर्ट मैरिज के लिए लगाया आवेदन, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सालर और कनकबीरा धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया*
MP में छात्राओं को 10 महीने मिलेंगे 500 रुपये, गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
मुख्यधारा में लौटने के बाद जंगलों की खाक छानने वाले हाथों में सजी मेहंदी, थाना परिसर में विवाह के बंधन से बंधे आत्मसमर्पित नक्सली
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शारीरिक दक्षता परीक्षा के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं से 8 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित* 
Next Article Chhattisgarh : चलती गाड़ी में ही सो गया नशे में धुत ट्रैक्टर चालक, 9 साल के बच्चे ने संभाला स्टेयरिंग,

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?