By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > नए साल के जश्न पर कहीं भारी न पड़ जाए मौज-मस्ती : नशे में मिले चालक तो गाड़ी होगी जब्त, आयोजकों पर भी पुलिस की कड़ी नजर
Blogछत्तीसगढ़रायपुर

नए साल के जश्न पर कहीं भारी न पड़ जाए मौज-मस्ती : नशे में मिले चालक तो गाड़ी होगी जब्त, आयोजकों पर भी पुलिस की कड़ी नजर

Satyoday Samachar
Last updated: December 28, 2025 10:26 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर. 31 दिसंबर की रात को नए साल के स्वागत में होने वाले कार्यक्रमों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. खासतौर पर नशेड़ी और हुड्दंगी निशाने पर होंगे. सड़कों पर अगर  नशेड़ी कार या दुपहिया चलाते मिले तो गाड़ी जब्त की जाएगी. नशेड़ियों के साथ पिलाने वाले कार्यक्रम आयोजकों पर भी कार्रवाई संभव है. दरअसल पुलिस ने इस बार होटल रेस्टोरेंट और फार्म हाउस वालों से बड़े आयोजनों के बारे में पूरी जानकारी मांगी है. निर्देश दिए गए हैं कि बगैर अनुमति कोई भी आयोजन न किया जाए. आयोजन में बगैर अनुमति शराब न परोसी जाए. अनुमति लेकर शराब परोसी जाये तो यह ध्यान रखा जाए कि उनके मेहमान नशे में गाड़ी चलाते सड़क पर न आएं. ऐसे मेहमानों को सुरक्षित घर पहुंचाने ड्राइवर या फिर वाहन का इंतजाम भी आयोजक ही करें.

Contents
  • नशे के सौदागरों पर कार्रवाई तेज, 10 हो चुके गिरफ्तार
  • जारी किया नोटिस, बैठक बुलाकर भी देंगे निर्देश

नशे के सौदागरों पर कार्रवाई तेज, 10 हो चुके गिरफ्तार

31 दिसंबर की सुरक्षा तैयारियों में लगी पुलिस ने नशे के सामानों की अवैध बिक्री करने वालों पर कार्रवाई भी जारी रखी है. अमलीडीह इलाके के वरण अपार्टमेंट के फ्लैट में छापा मारकर एक नाबालिग बालिका समेत 5 आरोपियों को दबोचने के बाद तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ड्रग्स के साथ ये आरोपी दबोचे गए हैं. जबकि अफीम व गांजा के केस में भी गिरफ्तारियां की गई हैं. गिरफ्तार तीन आरोपी मोहम्मद माजिद पिता अहमद खान 28 वर्ष निवासी ग्राम खटेरी कैपिटल कॉलोनी थाना मंदिरहसौद और शुभम शिंघनापुरे उर्फ आर्यन 28 वर्ष एवं अमन शर्मा के साथ पराग बरछा उर्फ रघु कैलाशपुरी, शुभम राजूधावड़े नागपुर महाराष्ट्र किसी न किसी रूप में इवेंट आर्गेनाइज करने के काम से जुड़े रहे हैं. इनका कनेक्शन नागपुर में रह रहे नंदलाल ठाकुर पिता महेंद्र ठाकुर 20 वर्ष निवासी अतरौली मदवनी बिहार से पाया गया है. इस आरोपी को भी जेल भेज दिया गया है. इसी तरह ड्रग डिलीवरी करने नागपुर से दुर्ग होकर रायपुर आए पाटन भाटापारा मंच निवासी अब्दुल करीम उर्फ समीर पिता मोहम्मद रशीद 26 वर्ष की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है.

जारी किया नोटिस, बैठक बुलाकर भी देंगे निर्देश

पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों और फार्म हाउस संचालकों को नोटिस जारी करके 31 दिसंबर की रात होने वाले आयोजनों की जानकारी मांगी है. कार्यक्रमों में आ रहे सेलिब्रेटी, सुरक्षा में तैनात बाउंसरों और कर्मियों की सूची भी देने कहा गया है. आयोजन की अनुमति पहले लेनी होगी. आबकारी लायसेंस लिया जा रहा है तो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उनके मेहमान नशे में धुत्त होकर सड़क पर नहीं आएं. उनके मेहमान सुरक्षित घर पहुंच जाएं. आयोजक, अतिथियों को घर छोड़ने वाहन का इंतजाम रखें या फिर अतिथियों के वाहनों को चलाने के लिए ड्राइवरों की व्यवस्था करें. पुलिस जल्द ही बैठक बुलाकर होटल, रेस्टारेंट, बार संचालकों व इवेंट आर्गेनाइजरों को दिशा निर्देश जारी करेगी.

CG News : धान खरीदी से पहले यूपी के बिचौलिए सक्रिय… जंगल में 143 बोरी छोड़कर भागे, पिकअप जब्त
गर्भवती महिला हेमलता साहू ने किया फीता काटकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ*
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों के साथ ली सयुंक्त बैठक*
GTA 6 Release Update: Vice City की वापसी में होगी और देरी, रिलीज डेट फिर बढ़ी आगे, जानिए नई तारीख
AUS vs AFG: हशमतुल्लाह शाहिदी ने सेमीफाइनल में पहुंचने की जताई उम्मीद, ड्रॉ पर किया इज़हार दर्द
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महिला की हत्या के बाद एमवी 26 गांव में भड़की हिंसा, आगजनी से 250 घर जलकर हुए खाक, खुले में रहने को मजबूर हुए लोग
Next Article अरावली’ पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान, CJI की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच करेगी मामले की सुनवाई

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?