By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार : बाप-बेटा समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, सूने मकानों और दुकानों में की थी चोरी, जानिए कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
Blogछत्तीसगढ़देश

शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार : बाप-बेटा समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, सूने मकानों और दुकानों में की थी चोरी, जानिए कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Satyoday Samachar
Last updated: October 25, 2025 8:26 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

गरियाबंद. सूने मकानों और दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह का गरियाबंद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मास्टरमाइंड पिता-पुत्र, दो सहयोगी समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

Contents
  • मोबाइल की चोरी बनी गले की फांस
  • आरोपियों ने लाखों की ज्वेलरी चोरी कबूला

मामले का खुलासा करते हुए एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि ओडिशा नवरंगपुर जिला के बारिगुडा में रहने वाले चोर गिरोह के प्रमुख सूरज बारीक 21 वर्ष, उसके पिता भुवनेश्वर बारीक 39 वर्ष, भूपेंद्र नेताम 20 वर्ष, उसका सगा भाई लिंगराज नेताम 22 वर्ष, चोरी के सामान खरीदी करने वाले देवबंद निवासी देवाशीष राउत रॉय व रायपुर परसदा में रहने वाली प्रीत मिस्त्री को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है. आरोपियों के विरुद्ध अमलीपदर थाना में एक एवं देवभोग थाना में 3 अपराध पंजीबद्ध किया गया है. 31 मार्च से 14 अक्टूबर के बीच आरोपियों ने अलग-अलग दिन समय में सूने मकान व दुकानों में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा Bns 305 ,331(4),317 के तहत अपराध दर्ज किया गया था.

आरोपियों से पुलिस ने चोरी की गई 96 नग मोबाइल बरामद की गई है, जिसकी कीमत 12 लाख 10 हजार 4 सौ है. साथ ही लगभग 8 लाख के चांदी और सोने के जेवरात के अलावा चोरी के पैसों से खरीदी ब्रेजा कार, एक बाइक जब्त की गई है. इस चोर गिरोह के खुलासा करने में साइबर सेल के अलावा अमलीपदर और देवभोग पुलिस की अहम भूमिका रही है.

मोबाइल की चोरी बनी गले की फांस

आरोपी भुनेश्वर बारीक देवभोग के राजापारा इलाके में एक किराए के मकान में रहकर अपने पुत्र और उसके दो सहयोगी के साथ इलाके में सूने मकान व दुकान की रेकी करता था. 14 अक्टूबर को इस गिरोह ने अमलीपदर में मौजूद एक मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाया. यहां से 96 नग मोबाइल की चोरी कर लिए, जिसमें से 10 मोबाइल को बेचने के लिए दूसरे के मार्फत देवबंद के कारोबारी को दिया था. कारोबारी ने 21 अक्टूबर को तीन मोबाइल बेचे. इस वारदात के बाद गरियाबंद की सायबर सेल तकनीकी प्रयोग कर लगातार चोरी हुए मोबाइल की मॉनिटरिंग कर रही थी. 21 को चोरी हुए तीन मोबाइल एक्टिव होते ही सायबर सेल ने खरीदार के लोकेशन दिए, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करने में देरी नहीं की. चोरों का पीछा कर पुलिस देवभोग स्थित किराए के मकान तक पहुंची, जहा आरोपी अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहता था. छापेमारी कर पुलिस ने किराए के मकान से शेष अन्य मोबाइल भी जब्त किए.

आरोपियों ने लाखों की ज्वेलरी चोरी कबूला

31 मार्च को देवभोग थाने के सामने रहने वाले सरकारी कर्मचारी शेष नारायण के सूने मकान से, फिर कुछ माह के अन्तराल में देवभोग और उरमाल के दो ज्वेलरी शोप में चांदी के जेवरात की चोरी की घटना हुई थी. सीसी कैमरे में कैद हुलिया देख पुलिस को शंका हुई. देवभोग पुलिस ने विधिवत रिमांड लेकर आगे की पूछताछ जारी रखा. चोरों ने तीनों ठिकानों पर जेवरात चोरी के न केवल वारदात को स्वीकार किया बल्कि रायपुर के उस ठिकाने को भी बता दिया, जहां चोरी के सामना को बेचा करते थे. पुलिस की एक टीम रायपुर में दबिश देकर चोरी हुए चांदी के 2 किलो जेवरात और सोने के गहने बरामद किए. मामले में खरीदारों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

आंगनबाड़ी में आयोजित वीर बाल विकास कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे*
बड़ा एनकाउंटर: 3 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद, जैश के प्रॉक्सी संगठन ने ली जिम्मेदारी
व्यापार छोड़ों, एंट्री भी नहीं देंगे…. US की इन 20 कंपनियों और उनके अधिकारियों पर ड्रैगन ने लगाया टोटल बैन
11 March Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में मिल सकते हैं नए अवसर, जानें कैसा रहेगा आपका दिन …
जिले में हुआ 96785.12 टन धान खरीदी, 17554 टन डीओ जारी, 6072 टन का हुआ धान उठाव*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पंडवानी महासम्मेलन : पंडवानी एक ऐसी विधा, जिसके जरिए छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान- सीएम साय
Next Article छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी!.. दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?