By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > व्यापार छोड़ों, एंट्री भी नहीं देंगे…. US की इन 20 कंपनियों और उनके अधिकारियों पर ड्रैगन ने लगाया टोटल बैन
Blogदेशराजनीतिविश्व

व्यापार छोड़ों, एंट्री भी नहीं देंगे…. US की इन 20 कंपनियों और उनके अधिकारियों पर ड्रैगन ने लगाया टोटल बैन

Satyoday Samachar
Last updated: December 26, 2025 10:10 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

चीन और अमेरिका के रिश्ते इस समय कड़वे दौर से गुजर रहे हैं. इस बीच ड्रैगन ने अमेरिका की बड़ी डिफेंस कंपनियों सहित कुल 20 कंपनियों पर प्रतिबंध का ऐलान किया है. चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (26 दिसंबर 2025) को बताया कि ताइवान को हथियार बेचने के आरोप में 10 व्यक्तियों और 20 अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर एक्शन लिया है. इन प्रतिबंधित कंपनियों में बोइंग (Boeing) की सेंट लुइस ब्रांच भी शामिल है.

कंपनी और उनके अधिकारियों की चीन में एंट्री बैन

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस एक्शन के बाद अमेरिकी कंपनियों और उन लोगों की चीन में मौजूद सभी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया जाएगा. चीन की घरेलू संस्थाओं और व्यक्तियों को भी इन कंपनियों के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार करने से रोका गया है. प्रतिबंध किए गए कंपनियों में डिफेंस से जुड़ी एंडुरिल इंडस्ट्री (Anduril Industries) के संस्थापक और प्रतिबंधित कंपनियों के नौ वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. उन्हें चीन में एंट्री करने से बैन कर दिया गया है. इसके अलावा नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन सिस्टम्स कॉर्पोरेशन (Northrop Grumman Systems Corporation) और एल3 हैरिस मैरीटाइम सर्विसेज (L3 Harris Maritime Services) जैसी कंपनियां भी इस कार्रवाई के दायरे में आई हैं.

किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देगा चीन’

बताया जा रहा है कि, पिछले हफ्ते अमेरिका ने ताइवान को 11.1 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री की घोषणा की थी, जिसके बाद चीन ने ये एक्शन लिया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ताइवान का मुद्दा चीन के मूल हितों का हिस्सा है. चीन-अमेरिका संबंधों में ये ऐसी रेड लाइन है, जिसे क्रॉस नहीं किया जा सकता है. बीजिंग ने ताइवान के मामले में किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का कड़ा जवाब देने की बात कही है. चीन ने अमेरिका से आग्रह किया है कि वह ताइवान को हथियार न दे.

इस महीने की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बिल पर दस्तखत किए, जिससे ताइवान की अमेरिका के साथ रिश्तों को मजबूती मिलेगी. यह ‘ताइवान एश्योरेंस इम्प्लिमेंटेशन एक्ट’ है, जो अमेरिकी विदेश विभाग को ताइवान के साथ अमेरिकी जुड़ाव के दिशानिर्देशों की समीक्षा करने के लिए बाध्य करता है. हर पांच साल में यह समीक्षा होगी. ताइवान ने इसकी सराहना की है, जबकि चीन ने इसे अस्वीकार्य हस्तक्षेप बताकर कड़ी आपत्ति जताई.

*11 नवंबर को मल्दा ब से प्रारम्भ होगा यूनिटी मार्च
3 वर्ष के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए एससी वर्ग के विद्यार्थियों को अवसर
भारत-रूस के इस डिफेंस डील से कांपा चीन-पाकिस्तानः इंडिया को ‘SU-57 स्टेल्थ फाइटर जेट्स’ देंगे पुतिन, बिना शर्त तकनीक ट्रांसफर भी करेंगे, जानें इसकी खासियत
गजब हाल है! डॉक्टरों ने बाएं की बजाए दाएं घुटने का कर दिया ऑपरेशन, हाईकोर्ट ने जांच के लिए कलेक्टर को हाई पॉवर कमेटी गठित करने का दिया आदेश…
“IPL 2025: KL Rahul ने DC की कप्तानी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘बहुत उत्साहित हूं'”
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कंठीपाली, तौसीर और कुम्हारी धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण*
Next Article ललित मोदी और विजय माल्या की उल्टी गिनती शुरु? ‘हम दो भगोड़े’ वाली Video पर आया सरकार का बयान

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?