By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > महाकुंभ 2025 में खगोलीय घटना, 5 ग्रह एक साथ होंगे आकाश में दिखाई
Blog

महाकुंभ 2025 में खगोलीय घटना, 5 ग्रह एक साथ होंगे आकाश में दिखाई

Satyoday Samachar
Last updated: February 21, 2025 2:22 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

प्रयागराज। महाकुंभ नगर में समापन के दौरान एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दुर्लभ घटना में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह एक साथ आकाश में दिखाई देंगे। साथ ही शनि के साथ यूरेनस और नेपच्यून भी नजर आएंगे। ये सभी ग्रह सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले स्पष्ट रूप से देखे जा सकेंगे। Maha Kumbh 2025 के इस पवित्र अवसर पर आकाशीय नजारे को देखने के लिए श्रद्धालु और खगोल प्रेमी खास उत्साहित हैं। यह घटना धार्मिक और खगोलीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Contents
  • पूरी दुनिया में महाकुंभ की चर्चा
  • महाकुंभ मे दिग्गज हस्तियों ने लगाई डुबकी
  • महाकुंभ क्यों मनाया जाता है

पूरी दुनिया में महाकुंभ की चर्चा

Maha Kumbh 2025 की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। सात समंदर पार के लोग कुंभ की दिव्यता और भव्यता को देखने के लिए आ रहे है। भारत की प्राचीन परंपरा और यहां की सनातन संस्कृति विदेशी लोगों के मन को भा रही है। जिसके परिणामस्वरूप महाकुंभ में अब तक 58 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है। बसंती पंचमी के मौके पर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में शाही स्नान किया और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं 10 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में कल्पवास कर रहे है।

महाकुंभ मे दिग्गज हस्तियों ने लगाई डुबकी

महाकुंभ ( Maha Kumbh 2025 )में अब तक पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अखिलेश यादव, रवि किशन, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह, सीएम योगी और उनका पूरा मंत्रिमंडल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कवि कुमार विश्वास, 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक समेत कई बड़ी हस्तियां संगम में स्नान कर चुकी हैं।

शराब घोटाला मामले में ED की गिरफ्तारी के बाद लखमा ने जमानत की याचिका दायर की

महाकुंभ क्यों मनाया जाता है

कथा के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश के लिए देवताओं और असुरों के बीच 12 दिन घमासान युद्ध हुआ। अमृत को पाने की लड़ाई के बीच कलश से अमृत की कुछ बूंदें धरती के चार स्थानों पर गिरी थीं। ये जगह हैं प्रयागराज, उज्जैन, हरिद्वार और नासिक। इन्हीं चारों जगहों पर कुंभ का मेला लगता है। जब गुरु वृषभ राशि में और सूर्य मकर राशि में होते हैं तब कुंभ मेला प्रयागराज में आयोजित किया जाता है।

जब गुरु और सूर्य सिंह राशि में होते हैं तब कुंभ मेला नासिक में आयोजित होता है। गुरु के सिंह राशि और सूर्य के मेष राशि में होने पर कुंभ मेला उज्जैन में आयोजित होता है। सूर्य मेष राशि और गुरु कुंभ राशि में होते हैं तब हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, जो मानते हैं कि इस अवधि के दौरान पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

ललित मोदी और विजय माल्या की उल्टी गिनती शुरु? ‘हम दो भगोड़े’ वाली Video पर आया सरकार का बयान
नए साल के जश्न पर कहीं भारी न पड़ जाए मौज-मस्ती : नशे में मिले चालक तो गाड़ी होगी जब्त, आयोजकों पर भी पुलिस की कड़ी नजर
Raipur Crime News : नाबालिग को भेजा अश्लील फोटो, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, मोबाइल भी जब्त
युक्तियुक्तकरण से पथरिया प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की हुई नियुक्ति तो 9 नये बच्चों ने लिया दाखिला
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला में बीएलओ के एसआईआर कार्यों का किया अवलोकन*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मांगा छत्तीसगढ़ की खुशहाली का आशीर्वाद
Next Article छत्तीसगढ़: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा ने लहराया विजय का परचम, 80 फीसदी सीटों पर कब्जा

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?