By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > महिला की हत्या के बाद एमवी 26 गांव में भड़की हिंसा, आगजनी से 250 घर जलकर हुए खाक, खुले में रहने को मजबूर हुए लोग
Blogछत्तीसगढ़रायपुर

महिला की हत्या के बाद एमवी 26 गांव में भड़की हिंसा, आगजनी से 250 घर जलकर हुए खाक, खुले में रहने को मजबूर हुए लोग

Satyoday Samachar
Last updated: December 28, 2025 10:24 am
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

पखांजूर। जो गांव कभी शांति और आपसी सौहार्द के लिए जाना जाता था, आज वह हिंसा और तबाही का प्रतीक बन गया है. बात हो रही है ओडिशा के मलकानगिरि जिले के एमवी 26 गांव की, जहां एक महिला की हत्या के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि पूरे गांव के 230-250 घरों को आग के हवाले कर दिया गया.

Contents
  • महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा
  • पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया परलकोट
  • प्रशासन से न्याय और पुनर्वास की मांग

इस हिंसक घटना में पीढ़ियों से संजोई गई लगभग 60 वर्षों की मेहनत और पूंजी पूरी तरह जलकर राख हो गई. पीड़ित परिवारों के कच्चे–पक्के मकान, अनाज, कपड़े, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया. अचानक हुई इस हिंसा ने सैकड़ों लोगों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कर दिया है.

महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा

सूत्रों के अनुसार, एक महिला की हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, जो देखते ही देखते उग्र रूप ले बैठा. हालात इतने बेकाबू हो गए कि भीड़ ने पूरे गांव को निशाना बना लिया. आगजनी की इस घटना से गांव में भय और दहशत का माहौल है.

पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया परलकोट

इस मानवीय त्रासदी के बाद छत्तीसगढ़ के परलकोट क्षेत्र से पीड़ितों की सहायता के लिए मदद का हाथ बढ़ाया गया है. स्थानीय सामाजिक संगठनों और समाज के लोगों द्वारा राहत सामग्री—अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग की वस्तुएं पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि वे इस कठिन समय में कुछ राहत पा सकें.

प्रशासन से न्याय और पुनर्वास की मांग

पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई, उचित मुआवजा और स्थायी पुनर्वास की मांग की है. वहीं, इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. यह घटना न केवल मानवता को झकझोरने वाली है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि कानून-व्यवस्था की चूक से कैसे सैकड़ों परिवारों का जीवन उजड़ गया. अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई और पीड़ितों को मिलने वाली सहायता पर टिकी हुई है.

CGPSC Mains Exam Result 2024 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, 3737 अभ्यर्थियों में से 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, देखें परिणाम
CG Assembly LIVE: संसदीय कार्यवाही जारी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयाल दास बघेल अपने विभागों से जुड़े सवालों का देंगे जवाब
रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य सभा की ली बैठक, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत
कलेक्टर ने सभी मिलरों को बिजली बकाया का भुगतान करने के निर्देश दिए*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुमुहानी मे आयोजित गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह मे शामिल हुए जिला पंचायत सभापति पटेल
Next Article नए साल के जश्न पर कहीं भारी न पड़ जाए मौज-मस्ती : नशे में मिले चालक तो गाड़ी होगी जब्त, आयोजकों पर भी पुलिस की कड़ी नजर

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?