By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > सड़क, भवन के निर्माण कार्यों में सख्त हुए कलेक्टर, गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं के निर्देश दिए*
Blogछत्तीसगढ़देश

सड़क, भवन के निर्माण कार्यों में सख्त हुए कलेक्टर, गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं के निर्देश दिए*

Satyoday Samachar
Last updated: November 4, 2025 6:24 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

*सड़क, भवन के निर्माण कार्यों में सख्त हुए कलेक्टर, गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं के निर्देश दिए*

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निर्माण कार्य के दौरान एसडीओ और इंजीनियर को मौके पर रहने के निर्देश दिए*

*कंपोजिट बिल्डिंग के कार्य 30 अगस्त 2026 तक पूर्ण करें*

 *सारंगढ़ में एसडीएम बिल्डिंग और नवीन तहसील के नींव और कालम का कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश*

*बिलाईगढ़ में एसडीएम बिल्डिंग और नवीन तहसील भूतल व छत की शटरिंग को मई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 नवम्बर 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ संयुक्त बैठक लिया। बैठक में सड़क और भवन के निर्माण कार्यों में कलेक्टर डॉ कन्नौजे सख्त हुए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान एसडीओ और इंजीनियर को मौके पर रहे। कलेक्टर ने जिले के सभी सड़कों की स्थिति, उनके निर्माण, टेंडर आदि की जानकारी ली और बरसात के बाद रुके हुए कामों को आगामी दिनों में तीव्र गति से कार्य करने के लिए बिन्दुवार विस्तार से दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ सारंगढ़ में एसडीएम बिल्डिंग और नवीन तहसील के नींव, कालम का कार्य समय सीमा में करें। इसी प्रकार बिलाईगढ़ में एसडीएम बिल्डिंग और नवीन तहसील भूतल व छत निर्माण के शटरिंग को मई 2026 तक पूर्ण करें। इस अवसर पर सभी विभाग के जिला प्रमुख, एसडीओ आदि उपस्थित थे।

*कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से चल रहा एनएच का कार्य*

कलेक्टर के समय सीमा बैठक में दिए निर्देश पर अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सरायपाली सारंगढ़ रायगढ़ राजमार्ग और रायपुर सारंगढ़ व्हाया बलौदाबाजार मार्ग के कार्य प्रारंभ कर दिए हैं। इससे शीघ्र ही सड़क मरम्मत और निर्माण होने से सुविधा मिलेगी। हरदी बायपास से सारंगढ़ दानसरा मार्ग का कार्य भी चल रहा है।

*दिसम्बर जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश*

कलेक्टर डॉ संजय ने लोक निर्माण विभाग के मोहंदी सांकरा मार्ग 3 किमी, डीपापारा दादरपाली मार्ग 1.90 किमी को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीएम ग्राम सड़क योजना के गिरसा से किसडा मार्ग को जनवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*रायपुर कार्यालय से टेंडर प्रक्रिया में शामिल कार्य*

लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यालय रायपुर से हसौद सरसीवा सरायपाली मार्ग, भिनोदा गगोरी मार्ग, सारंगढ़ बरमकेला सोहिला मार्ग का मरम्मत कार्य के प्रशासकीय और तकनीकी अनुमोदन कार्य प्रगति पर है।

बोर्ड परीक्षा में पास कराने का फर्जी दावा, छात्रों से ठग रहे पैसे
Air Fare Hike : दिवाली के बाद फ्लाइट का रिटर्न टिकट हुआ महंगा, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों का किराया 15 हजार से ज्यादा
शपथ ग्रहण में नहीं मिला कांग्रेस नेताओं को सम्मान, अलग समारोह में ली शपथ
कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़, डिप्टी CM शिंदे को गद्दार कहने पर FIR
*6-8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने जल जीवन मिशन के निर्माणाधीन इंटक वेल, एमबी टंकी और फिल्टर प्लांट का किया अवलोकन*
Next Article कलेक्टर डाॅ कन्नौजे ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों का समीक्षा किया*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?