By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > शपथ ग्रहण में नहीं मिला कांग्रेस नेताओं को सम्मान, अलग समारोह में ली शपथ
छत्तीसगढ़

शपथ ग्रहण में नहीं मिला कांग्रेस नेताओं को सम्मान, अलग समारोह में ली शपथ

Satyoday Samachar
Last updated: March 9, 2025 12:12 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार नगर में शनिवार का दिन भारी गहमा-गहमी वाला रहा. एक ओर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा कार्यालय में जमकर बवाल हुआ, तो दूसरी तरफ नगरपालिका शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्षदों ने आमंत्रण पत्र में उनके वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अलग से नगरपालिका कार्यालय में शपथ ग्रहण किया. इन सबके बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र की जनता ने पहले दो बार और एक बार मेरी पत्नी, स्वर्गीय अंजु जैन को नेतृत्व प्रदान किया था. अब पुनः चौथी बार मुझे नगर विकास का दायित्व सौंपा गया है. इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है, इसलिए काम ऐसा होगा कि भाजपा के साथ मेरा भी नाम हो.

बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम राजनैतिक विवादों में घिरा रहा. बता दें कि जहां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जीते भाजपा प्रत्याशी और पार्षदों को शपथ दिलाने की व्यवस्था जिला ऑडिटोरियम में की गई थी, जहां प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया. वहीं कांग्रेस पार्षदों को नगर पालिका के सभाकक्ष में पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित अन्य की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई. दरअसल यह विवाद की स्थिति आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं होने के बाद बनी.

हादसे से पहले थी खतरे की घंटी! अधिकारियों की अनदेखी ने बढ़ाया संकट

अलग-अलग शपथग्रहण

बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता ने दोनों स्थानों पर अध्यक्ष सहित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हालांकि इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा के प्रभाव में प्रशासन पर काम करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि आमंत्रण पत्र में उनके नेताओं का सम्मान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया. कांग्रेस ने कलेक्टर से अलग से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराने की मांग की थी, जिसे मानते हुए नगर पालिका के सभाकक्ष में कांग्रेस पार्षदों के लिए शपथ समारोह आयोजित करने की व्यवस्था की गई. हालांकि इस घटनाक्रम के बाद अब शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस समय हमारे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार थी और अब नगर पालिका में जीतने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. उन्होंने कांग्रेस के बहिष्कार पर कहा कि यह आयोजन प्रशासन के तरफ से किया गया था, जिसमें सभी को आना चाहिए था. नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगर पालिका की जो मूलभूत समस्याएं हैं सड़क, बिजली, पानी को उसे दूर करने का काम किया जाएगा. कांग्रेस के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच है सभी को आमंत्रण दिया गया था.

इस विवाद पर कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन ने आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं था. और भाजपा ने नगर की स्वस्थ परंपरा को दूषित करने का प्रयास किया है हम धन्यवाद देते हैं कलेक्टर दीपक सोनी को जिन्होंने हमारी मांग मानकर अलग से शपथग्रहण कराया. कांग्रेस विकास की सोच रखती है नगर का विकास होगा और यदि गलत हुआ तो पुरजोर विरोध करेंगे.

CG News : सिर पर सूपा रखकर CM साय पहुंचे छठ घाट, पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण*
CG News : राशन कार्ड धारकों के फिंगरप्रिंट फेल होने पर चेहरा प्रमाणीकरण सहित स्वीकृत विकल्प से होगा E-KYC, राशन दुकानों को सूची तैयार करने के निर्देश
दीपावली पूर्व वेतन भुगतान के लिए शनिवार को खुले रहेंगे ट्रेज़री*
छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद गिरेगा पारा, फिर अपना रंग दिखाएगी ठंड… अभी है राहत
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महाराष्ट्र में 144 वाटर सोर्स में इन्फेक्शन की पुष्टि
Next Article चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले अश्विन का बयान – भारत का पलड़ा 54-46 भारी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?