By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर बिजली योजना की प्रगति का समीक्षा किया*
Blogछत्तीसगढ़देश

कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर बिजली योजना की प्रगति का समीक्षा किया*

Satyoday Samachar
Last updated: October 24, 2025 7:35 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

*कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर बिजली योजना की प्रगति का समीक्षा किया*

*लक्ष्य के विरुद्ध कम प्रगति पर नाराजगी जताई*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अक्टूबर 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के संबंध में विद्युत कंपनी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ की बैठक लेकर समीक्षा किया। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे। उन्होंने जिले के निर्धारित 9000 लक्ष्य के विरुद्ध कम आवेदन एवं कम सोलर पैनल स्टॉलेशन होने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने विभागीय अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स, राइस मिलर, जनप्रतिनिधि, सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी और आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्तियों के निजी आवास में इस योजना का लेने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता विद्युत, समस्त सीएमओ, नगरपालिका, नगर पंचायत, सीईओ जनपद पंचायत को इसका व्यापक प्रचार कर प्रगति लाने के निर्देश निर्देश दिए। सभी नगरीय निकायों एवं ब्लॉकों में अनुबंधित निजी कंपनियों (वेंडरो) की सूची एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। योजना के तहत उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनुदान*

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एक लाख 8 हजार रूपये का अनुदान सीधे उनके बैंक खाता में भुगतान किया जाता है। 1 किलोवाट रूफ टाॅप सोलर क्षमता का संयंत्र स्थापित कराने पर कुल लागत 60 हजार का लागत आएगा, जिसमें केन्द्र सरकार की ओर से 30 हजार का अनुदान और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 15 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए हितग्राही को अपने घर में पीएम सूर्य घर का सेटअप लगाने के लिए न्यूनतम 15 हजार रूपए नगद या बैंक ऋण (लोन) के माध्यम से भुगतान करना होगा।

इसी प्रकार 2 किलोवाट रूफ टाॅप सोलर क्षमता का संयंत्र स्थापित कराने पर कुल लागत 1 लाख 20 हजार का लागत आएगा, जिसमें केन्द्र सरकार की ओर से 60 हजार का अनुदान और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 30 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए हितग्राही को अपने घर में पीएम सूर्य घर का सेटअप लगाने के लिए न्यूनतम 30 हजार रूपए नगद या बैंक ऋण (लोन) के माध्यम से भुगतान करना होगा।

3 किलोवाट रूफ टाॅप सोलर क्षमता का संयंत्र स्थापित कराने पर 1 लाख 80 हजार का लागत आएगा, जिसमें केन्द्र सरकार की ओर से 78 हजार रूपए और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 30 हजार रूपए का अनुदान मिलेगा। इसके लिए हितग्राही को अपने घर में पीएम सूर्य घर का सेटअप लगाने के लिए न्यूनतम 72 हजार रूपए नगद या बैंक ऋण (लोन) के माध्यम से भुगतान करना होगा।

लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से टोकन देवें समिति: कलेक्टर डॉ. कन्नौजे*
धर्मांतरण को लेकर बवाल, जबरन परिवर्तन कराने का आरोप; 3 गिरफ्तार
पंचायत चुनाव 2025 : दूसरे चरण में 43 विकासखंडों में वोटिंग शुरू
शपथ ग्रहण में नहीं मिला कांग्रेस नेताओं को सम्मान, अलग समारोह में ली शपथ
तीरथगढ़ में पर्यटकों के लिए बांस की नावों पर राफ्टिंग और कायाकिंग शुरू, वन मंत्री कश्यप ने उठाया लुत्फ, कहा- इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा 25 अक्टूबर को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे*
Next Article युवक की खून से सनी लाश मिलने से गांव में फैली सनसनी, पुलिस ने चाचा को लिया हिरासत में…

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?