By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > 8 % कम बजट में होगा महादेव घाट कॉरिडोर का काम, मंजूरी के लिए नगर निगम ने सरकार को भेजा प्रस्ताव
Blogछत्तीसगढ़देश

8 % कम बजट में होगा महादेव घाट कॉरिडोर का काम, मंजूरी के लिए नगर निगम ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Satyoday Samachar
Last updated: December 15, 2025 3:52 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। नगर निगम के चार महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक महादेव घाट कॉरिडोर तय बजट से लगभग 8 प्रतिशत कम 17 करोड़ 60 लाख में तैयार होगा। इसके लिए 18 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया गया था, पहले ही टेंडर में कम दर आने के कारण निगम ने टेंडर स्वीकृत करने के बाद रेट अप्रूव्हल के लिए शासन को भेज दिया है।

इसके अलावा तेलीबांधा टॉवर, बूढ़ापारा सीएसईबी ऑफिस से टिकरापारा होते हुए पचपेढ़ी नाका तक गौरवपथ एवं शहर के 18 चौक-चौराहों को यातायात के लिए तैयार करने संबंधी टेंडर स्वीकृति के बाद निगम ने शासन को रेट अप्रूव्हल के लिए भेज दिया है। इस सप्ताह अप्रूव्हल आते ही भूमिपूजन के बाद नये साल से इन सभी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिए जाएंगे। इन सभी प्रोजेक्ट पर लगभग 108 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी टेंडर्स में केवल 18 जंक्शन के लिए दूसरी बार टेंडर की नौबत आई। शेष सभी में पहली बार ही अच्छी दर आ गई। इनमें से रायपुर कंस्ट्रक्शन को गौरवपथ और 18 चौक-चौराहों का ठेका मिला। इससे पूर्व इस एजेंसी ने यूथ हब चौपाटी का भी काम किया था। शेष अन्य प्रोजेक्ट का काम भी तगड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद रायपुर की ही एजेंसियों ने ही हथिया लिया है।

नवंबर के पहले सप्ताह में इन सभी प्रोजेक्ट की स्वीकृति के बाद निगम ने टेंडर लगाया था। 21 दिन की तय समय-सीमा के बाद जब टेंडर खुला तो इसमें दूसरे राज्यों की एजेंसियों ने स्थानीय ठेकेदरों के साथ टेंडर में हिस्सा लिया था। इनमें तेलीबांधा ट्रेड टॉवर जिसकी निर्माण लागत 38 करोड़ रखी गई थी, न्यूनतम दर 37 करोड़ आने पर निविदा समिति ने इसे तय कर दिया। इसी प्रकार महादेव घाट कॉरिडोर निर्माण के लिए भी तय की गई 18 करोड़ की राशि में से 8 प्रतिशत कम दर पर यानी 1 करोड़ 44 लाख कम का दर निविदा समिति ने वित्तीय लिफाफा खोलने के बाद स्वीकृति कर दिया। इसके बाद शहर के 18 चौक-चौराहे (जंक्शन) का भी टेंडर 7 प्रतिशत बिलों में आया। इसकी भी लागत 5 करोड़ 50 लाख रुपये थी, इसमें भी अब कमी आ जाएगी। खम्हारडीह टंकी के काम पर अधिकारियों ने कहा कि मार्च से पहले यदि यह टंकी तैयार हो गई तो आने वाली गर्मी में कचना आदि क्षेत्रों में जलसंकट का सामना नागरिकों को नहीं करना पड़ेगा।

महादेवघाट में तीन एजेंसी करेगी काम

महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर बनने वाले महादेव घाट कॉरिडोर का काम नगर निगम के साथ ही सिंचाई और लोक निर्माण विभाग भी करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए विधायक राजेश मूणत ने अलग-अलग दो आर्किटेक्ट से प्रस्ताव मंगाये थे। इनमें कॉरिडोर के रास्ते में आने वाली दुकानों को बिना हटाये ही व्यवस्थित रूप देकर उसी जगह पर उन्हें रखने का निर्देश दिया था। वहीं सामाजिक भवनों के रास्ते कॉरिडोर से अलग कर दिये जाएंगे। कॉरिडोर का काम महादेव घाट चौक के पास पेट्रोल पंप के सामने से शुरू किया जाएगा।

अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के विगत 3 वर्ष के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु अवसर*
*वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की नागरिकों से अपील*
रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 2025 : हजारों मरीजों ने उठाया निःशुल्क लाभ, सैकड़ों कार्यकर्ता बने स्वयंसेवक, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों को कराया स्वर्ण प्राशन
छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत, एक घायल, बाल-बाल बचे दो लोग…
सुशील प्रधान का जीजीयू में नेशनल डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ चयन*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अंधविश्वास: तंत्र मंत्र के नाम पर हो रही है ठगी और हिंसा की घटनाएं – डॉ. दिनेश मिश्र
Next Article CG NEWS: संदिग्ध परिस्थिति में मिला बाघ का शव, शिकारी हमले की आशंका…

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?