By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > अंधविश्वास: तंत्र मंत्र के नाम पर हो रही है ठगी और हिंसा की घटनाएं – डॉ. दिनेश मिश्र
Blogछत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा

अंधविश्वास: तंत्र मंत्र के नाम पर हो रही है ठगी और हिंसा की घटनाएं – डॉ. दिनेश मिश्र

Satyoday Samachar
Last updated: December 15, 2025 11:13 am
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

रायपुर. अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि पिछले कुछ समय से प्रदेश के अनेक स्थानों से तंत्र मंत्र के नाम से ठगी, धोखाधड़ी,हत्याओं के अनेक मामले सामने आए हैं. कुछ फर्जी बैगा, कथित तांत्रिक ग्रामीणों को चमत्कार झूठे के दावे कर,जादू,टोना, भूत प्रेत , आदि के नाम पर भ्रमित कर भ्रम व अंधविश्वास फैला रहे हैं. जबकि ऐसी काल्पनिक मान्यताओं का कोई अस्तित्व नहीं है .आम लोगों को इस प्रकार अंधविश्वास में नहीं फंसना चाहिए.

डॉ .दिनेश मिश्र ने कहा पिछले दो सप्ताह के अंदर ही बालोद से तंत्र मंत्र से खजाना दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, कोरबा से रूपए को करोड़ों रुपयों में बदलने के लिए तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 3 हत्याएं, गरियाबंद से तांत्रिक इलाज से बीमारी ठीक करने के नाम पर जेवर, रुपए हड़पने के मामले सामने आए हैं. तथाकथित चमत्कार के दावे बनावटी होते हैं.

ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जिसे किसी भी प्रकार से दूसरे के विषय में जादू से जानकारी मिल सके. अलग-अलग माध्यम से प्राप्त कुछ सूचनाएं चमत्कार के रूप में प्रस्तुत की जाती है. यह एक प्रकार की ट्रिक ही है, जैसे जादूगर अपने शो में अलग-अलग प्रकार के खेल दिखाते हैं. जैसे रुपये दोगुने करना, किसी व्यक्ति के दो टुकड़े कर फिर जोड़ देना और ताजमहल को गायब करना. लेकिन वे इसे सिद्धि, नहीं कहते सिर्फ एक मनोरंजन के तौर पर यह भी इनसे किसी को कोई लाभ नहीं होगा. क्योंकि ऐसे चमत्कारों न ही किसी का भला हो सकता है और न ही कोई व्यापक जनहित के काम. क्योकि यदि चमत्कारों से ही देश के कार्य सम्भव होते तो सरकार को पंचवर्षीय योजनाएं नहीं बनानी पड़ती और न ही शिक्षा, ऊर्जा, रोजगार, रक्षा, चिकित्सा की समस्याओं के लिये और विकास के लिए योजना बना कर काम करना पड़ता. जब चिकित्सा विज्ञान का आविष्कार नहीं हुआ था तब बीमारियों को जादू टोने का कारण और मानसिक बीमारियों को भूत प्रेत के होने के कारण माना जाता था. लेकिन जब से चिकित्सा विज्ञान का आविष्कार हुआ है नए-नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल खुले हैं. बीमारियों के अलग-अलग कारण और उसके हिसाब से इलाज ढूंढे गए हैं और अभी भी जारी है. जैसे कोरोना के समय में न ही कोई बाबा काम आया न उनका चमत्कार. डॉक्टरों, अस्पतालों, दवाओं, वैक्सीन जैसी कोरोना नियंत्रण में आया.

उसी प्रकार कुछ मानसिक बीमारियों को अंधविश्वास के कारण लोग भूत-प्रेत एक का वजह मानते थे और उसके लिए झाड़ फूक कराने जाते थे. उसका भी उपचार आजकल मनो चिकित्सकों द्वारा किया जाता है, जो व्यक्ति की बीमारी और उसके लक्षण के आधार पर तय होता है. किसी बीमार व्यक्ति को जादू टोना करने ,भूत आने की बात कह कर भ्रमित करना, प्रेतों की सेना आदि काल्पनिक बातें अविश्वसनीय ही नहीं बल्कि हास्यास्पद भी हैं. क्योकि जादू टोने के शक में महिलाओं को टोनही कह कर प्रताड़ित करने और मार डालने के हजारों मामले प्रति वर्ष देश भर से सामने आते है. इस अंधविश्वास से लोगों को बाहर निकालने की जरूरत है, न कि उनके चमत्कार, जादू टोने और भूत प्रेत जैसे भ्रम में डाल कर अंधविश्वास बढ़ाने की. भारत सरकार के ड्रग एन्ड मैजिक रेमेडी एक्ट के अंतर्गत यह सब अपराध है.

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा हर व्यक्ति को अपने धर्म के प्रचार-प्रसार का अधिकार है. पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि कुछ बैगा, तांत्रिक टोटके बाजी, खजाना दिलाने, रुपए डबल करने, कथित चमत्कार और बीमारियों के इलाज के नाम पर भी भ्रम उत्पन्न कर रहे हैं. लोगों में चमत्कार, जादू टोने और भूत प्रेत के नाम पर अंधविश्वास फैलाना उचित नहीं है. ऐसे मामलों में प्रशासन को संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही आम लोगों को ऐसे स्वार्थी तत्वों पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

CG News : जुआ खेलते भाजपा-कांग्रेस के नेता समेत कई व्यापारी गिरफ्तार, होटल में सजी थी जुआरियों की महफिल
बजट सत्र 2025: 11वें दिन सड़क की बदहाली पर गरमाएगी सियासत
घर के आंगन में नहा रही थी महिला सरपंच, हमलावर ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
अंधविश्वास बना मौत की वजह: तांत्रिक क्रियाओं के शक में युवक की हत्या
मुख्यमंत्री जनदर्शन: पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम विशेष विद्यालय में पढ़ाई के साथ पाएगी छात्रवृत्ति भी, दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी को नहीं होगी खेल सामग्री की तंगी…
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: आज पेश किया जाएगा वित्त वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट, विधायक लाएंगे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव…
Next Article 8 % कम बजट में होगा महादेव घाट कॉरिडोर का काम, मंजूरी के लिए नगर निगम ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?