By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > 2020 से 2024 तक 30 राज्यों-UTs में हुए विधानसभा चुनाव, जानें कहां कौन रहा नंबर वन
राजनीति

2020 से 2024 तक 30 राज्यों-UTs में हुए विधानसभा चुनाव, जानें कहां कौन रहा नंबर वन

Satyoday Samachar
Last updated: January 7, 2025 5:18 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा कर दी है। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में एक ही दिन मतदान होगा। वहीं चुनाव के रिजल्ट 8 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि भारतीय वोटर जागरूक है। साल 2020 से अबतक 30 राज्यों में चुनाव हो चुके हैं। इसमें 15 राज्यों में अलग-अलग सिंगल पार्टी सबसे बड़ी पार्टी साबित हुई है और उनकी सरकार बनी है। यह आंकड़ें यही बताते हैं कि भारतीय चुनावी प्रक्रिया कितनी निष्पक्ष है।

Contents
  • किस राज्य में कब हुए चुनाव, किसकी हुई जीत
  • सुप्रीम कोर्ट के बयान का मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया हवाला

किस राज्य में कब हुए चुनाव, किसकी हुई जीत

चुनाव आयोग द्वारा इसके डेटा को भी शेयर किया गया। इस डेटा के मुताबिक साल 2020 में बिहार में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद की सरकार बनी। इसके अलावा साल 2021 में 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव का आयोजन किया गया, जहां पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, तमिलनाडु में डीएमके, पुड्डुचेरी में एआईएनआरसी, केरल में सीपीआईएम, असम में भाजपा ने जीत दर्ज की। साल 2022 में 7 राज्यों में चुनाव का आयोजन किया गया, जहां हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। वहीं यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गुजरात और गोवा में भाजपा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा साल 2023 में 9 राज्यों में चुनाव हुए, जहां नागालैंड में एनडीपीपी, त्रिपुरा में भाजपा, मेघालय में एनपीपी, कर्नाटक में कांग्रेस, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा, मिजोरम में जेडपीएम और तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत की।

सुप्रीम कोर्ट के बयान का मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया हवाला

इसके बाद साल 2024 में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया गया, जिसमें आंध्र प्रदेश में टीडीपी, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा में भाजपा, सिक्किम में एसकेएम, जम्मू कश्मीर में जेकेएनसी, हरियाणा, महाराष्ट्र में भाजपा और झारखंड में जेएमएम की सरकार बनी है। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के बयान का हवाला देते हुए कहा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ईवीएम हैक हो ही नहीं सकता है। इसमें कोई वायरस या बग का डालने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता है। इसके अलावा ट्रोजन हार्स या वायरस के कारण भी ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है। ईवीएम डिवाइस काउंटिंग के लिहाज से पूरी तरह से सुरक्षित है।

राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को ‘जूडो लड़ने’ का ऑफर दिया, बोले- मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और….?
संसद के दोनों सदन में पास हुआ VB-G RAM-G Bill: इधर संसद की सीढ़ियों पर कंबल बिछाकर रातभर टीएमसी सांसदों का धरना, बोले- यह बिल महात्मा गांधी का अपमान
ये ट्रंप का स्टाइल है रे बाबा… यूएस आर्मी ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर की ‘एयर स्ट्राइक’, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- Merry Christmas To Terrorists
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने FIR रद्द करने वाली अर्जी खारिज की
“मेरी एकमात्र जिम्मेदारी पार्टी और सरकार को बचाना”, डीके शिवकुमार ने ऐसा क्यों कहा?
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा, 8 फरवरी को ही आएगा रिजल्ट
Next Article HMPV से पैनिक होने की नहीं है जरूरत, कोविड से भी पुराना है ये वायरस, डॉक्टर ने बताया बस इन बातों का रख लें ख्याल

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?