दरअसल मौका था डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का। दोनों नेता 6 दिसंबर को संसद में डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जैसे ही दोनों आस-पास से गुजरे तो एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए और मजाक करने लगे।
पहले तो दोनों नेता एक-दूसरे को देखकर दूर से मुस्कुराए। फिर राहुल गांधी आगे बढ़े और किरेन रिजिजू से हाथ मिलाया। ऐसा लगा कोई पुराने दोस्त सालों बाद मुलाकात कर रहे हों। फिर बात शुरू हुई। रिजिजू ने हंसते हुए कहा- मैं थोड़ा डर गया…’ इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और उदित राज भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे। तो फिर रिजिजू ने कहा कि मुझे जूडो से डर लगता है।
