By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > सेहतमंद > प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं में इन पोषक तत्वों की हो जाती है कमी, एक्सपर्ट से जानें कैसे होगी ये कमी पूरी?
सेहतमंद

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं में इन पोषक तत्वों की हो जाती है कमी, एक्सपर्ट से जानें कैसे होगी ये कमी पूरी?

Satyoday Samachar
Last updated: January 28, 2025 4:47 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

प्रेग्नेंसी के 9 महीने से लेकर प्रसव के बाद तक का समय एक महिला के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान गर्भवती स्त्री जो कुछ भी खाती है उसी से बच्चे को भी पोषण मिलता है। इसलिए महिला को अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होता है। प्रसव के बाद महिला को अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग भी करानी होती है, जिसके लिए उन्हें एक दिन में करीब 21 सौ कैलोरी की जरुरत होती है। एक सामान्य महिला को प्रतिदिन करीब 1600 कैलोरी की जरुरत होती है। बच्चे के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो एक महिला को अपने आहार में शामिल करना ही चाहिए।

आशा आयुर्वेदिक में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान तो महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग रहती हैं और हर बात का ध्यान रखती हैं। लेकिन प्रसव के बाद बच्चे की देखभाल में ऐसी व्यस्त हो जाती हैं कि उन्हें अपने शरीर का बिलकुल होश नहीं रहता है। इस दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से महिला बहुत जटिल परिस्थितियों से गुजर रही होती है। चलिए जानते हैं प्रेग्नेंसी के बाद शरीर का ढंग से ध्यान नहीं रखने से महिलाओं के शरीर में किन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है?

शरीर में इन पोषक तत्वों की हो सकती है कमी:
आयरन: आयरन महिलाओं के लिए बहुत जरुरी पोषक तत्व है क्यूंकि एक महिला को पीरियड्स के दौरान भी हर महीने रक्तस्राव होता है और प्रसव के बाद तो यह आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। एक बच्चे को जन्म देते समय गर्भवती महिला के शरीर से काफी खून निकलता है जिसकी भरपाई करने के लिए आयरन बहुत जरुरी है।

आयोडीन: बच्चे के विकास के लिए आयोडीन बहुत जरुरी है। इससे बच्चे के मस्तिष्क का विकास होता है इसलिए प्रसव के बाद महिला को पर्याप्त मात्रा में आयोडीन का सेवन जरूर करना चाहिए।

कैल्शियम: प्रसव के बाद माँ और बच्चे दोनों के लिए कैल्शियम बहुत जरुरत होता है। कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और अगर डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में इसकी कमी हो जाये तो शरीर हड्डियों से इसकी आपूर्ति शुरू कर देता है। जिससे आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड: बच्चे के मस्तिष्क और आँखों की दृष्टि के विकास के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत जरुरी है। प्रसव के बाद महिलाओं के शरीर द्वारा ही बच्चे का विकास भी निर्धारित होता है इसलिए उस दौरान आवश्यकताएं बदल जाती हैं। इसलिएअपने शरीर के आवश्यकतानुसार डाइट चार्ट बनवा लेनी चाहिए।

कमी कैसे होगी पूरी?
आयरन: आयरन के प्राकृतिक स्रोत के रूप में आप हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, गुड़, रेड मिट, बींस, सी फ़ूड, दालें को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

आयोडीन: इसके प्राकृतिक स्रोत के रूप में मछली, योगर्ट, आयोनाइज़्ड नमक, अंडे, दूध, आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैल्शियम: कैल्शियम के प्राकृतिक स्रोत के रूप में आप दूध, मखाना, टोफू, हरी पत्तेदार सब्जियां, पनीर, ब्रोकली आदि का प्रयोग कर सकते हैं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड: ओमेगा 3 फैटी एसिड के प्राकृतिक स्रोत के रूप में आप बींस, डेयरी प्रोडक्ट्स, सीड्स, दाल, नट्स, आदि का सेवन कर सकते हैं।

नए साल से पहले लें सेहतमंद रहने का संकल्प, फिटनेस के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक उपायों की ताकत
सर्दियों में विटामिन B12 की कमी को दूर करेगा दही, इन खास चीजों के साथ करें सेवन
सर्दियों में जरूर खाना चाहिए ये मीठा फल, वेट लॉस समेत मिलेंगे गजब के फायदे
HMPV से लड़ने के लिए हो जाएं तैयार, लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानिए बचने के लिए क्या करें?
10 आदतें जो आपके IQ को घटा सकती हैं, जानें कौन सी हैं वो आदतें
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विटामिन D3 की कमी से शरीर में दिखते हैं ये गंभीर लक्षण, नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी
Next Article Watch : राजकोट टी20 से पहले टीम इंडिया में दिखी गजब की एनर्जी, संजू सैमन ने बताया टीम का माहौल; वीडियो वायरल

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?