How To Protect Yourself From HMPV: एचएमपी वायरस से घबराने की जरूरत नही है। इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है सबसे पहले अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं। जानिए HMPV से कैसे बचें और किन बातों का ख्याल रखें?
HMP वायरस को लेकर भारत में लोगों का अलर्ट होना जरूरी है। इस वायरस से डरना और इसे गंभीर रूप से लेना भी जरूरी है। क्योंकि भले ही इसके लक्षण मामूली हों, परेशानी हफ्ते-दस दिन की ही क्यों न हो, लेकिन वही समझदार है, जो राइट टाइम पर काम करता है। इसलिए एहतियात बरतने में देर मत लगाइए। सेहत के किसी भी दुश्मन को कभी हल्के में मत लीजिए। क्योंकि कब ये खतरनाक रूप ले लें किसी को नहीं पता। फिर हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं बचेगा। खासतौर से जो लोग किसी बीमारी से पहले से ही पीड़ित हैं जैसे हाई बीपी या शुगर के मरीज को सावधान रहने की जरूरत है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। वो लोग भी सावधान रहें। इसके अलावा जो सेडेंटरी लाइफ स्टाइल जीते हैं या फिर जिन्होंने सिगरेट-शराब पीकर लंग्स- लिवर को कमजोर कर रखा है। वो भी एहतियात बरतें।
