By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > महामाया मंदिर कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी शुरू, बनेगा छत्तीसगढ़ का गौरव
छत्तीसगढ़बिलासपुर

महामाया मंदिर कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी शुरू, बनेगा छत्तीसगढ़ का गौरव

Satyoday Samachar
Last updated: January 7, 2025 4:48 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

बिलासपुर। अयोध्या, काशी और उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर की तरह अब छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर को भी भव्य कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस परियोजना को लेकर सरकार ने अपनी योजना पर काम तेज कर दिया है।

राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) की बैठक में केंद्रीय शहरी एवं आवास राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने अधिकारियों को विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके तहत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की रूपरेखा बनाई जा रही है।

प्राचीन इतिहास से जुड़ा नगर

बिलासपुर-कोरबा मुख्य मार्ग पर स्थित रतनपुर नगर आदिशक्ति मां महामाया देवी का दिव्य धाम है। इस नगरी का गौरवशाली इतिहास राजा रत्नदेव प्रथम से जुड़ा है, जिन्होंने इसे अपनी राजधानी के रूप में स्थापित किया था। यहां स्थित महामाया मंदिर का प्राचीन वैभव और धार्मिक महत्त्व इसे देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनाता है। हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्त और पर्यटक यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

कॉरिडोर की प्रमुख विशेषताएं

  • भव्य प्रवेश द्वार और लैंडस्केपिंग
  • श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन
  • आधुनिक सुविधाओं का विस्तार
  • पेयजल, शौचालय और पार्किंग बनेगी
  • पर्यटकों के लिए रुकने की व्यवस्था
  • मंदिर परिसर का पूर्ण सुंदरीकरण

मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प

महामाया मंदिर को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना के तहत मंदिर परिसर का पूरी तरह कायाकल्प होगा। योजना में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक आवागमन, लाइटिंग, सुंदरीकरण और भव्य प्रवेश द्वार बनाने पर जोर दिया गया है।

इसके अलावा परिसर में आधुनिक शौचालय, पेयजल, पार्किंग सुविधा और पर्यटकों के लिए ठहरने के विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे। यह परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी ख्याति

कॉरिडोर बनने के बाद रतनपुर के महामाया मंदिर का आकर्षण और बढ़ जाएगा। राज्य में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। यह परियोजना न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करेगी, बल्कि इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति दिलाएगी।

Contents
  • प्राचीन इतिहास से जुड़ा नगर
  • कॉरिडोर की प्रमुख विशेषताएं
  • मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी ख्याति
  • धार्मिक पर्यटन की नई दिशा

आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णु देव साय से भेंट की। इस दौरान रतनपुर स्थित आदिशक्ति मां महामाया मंदिर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को संजोने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

धार्मिक पर्यटन की नई दिशा

महामाया मंदिर कॉरिडोर छत्तीसगढ़ को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान देगा। यह परियोजना न केवल आस्था का प्रतीक बनेगी, बल्कि राज्य के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में भी सहायक होगी।

कोमल प्रसाद तिवारी, केन्द्र प्रभारी, प्रदाय केन्द्र बिलाईगढ़ को आदेश के बाद भी रिलीव नहीं किया 
विदेशों से फंडिंग के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, CM ने जांच के आदेश दिए
Suryakiran Air Show in Raipur: छत्तीसगढ़ का लाल आसमान में बनेगा ‘सूर्यकिरण
छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की परीक्षा का नया फॉर्मेट लागू, स्कूलों में ही हुआ एग्जाम
जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 19 दिसंबर को आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत शिविर*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुनील लहरी ने शेयर किया ‘रामायण’ की ‘उर्मिला’ का वीडियो, दिखा ऑस्ट्रेलियन लुक, चर्चा में मॉडर्न अंदाज
Next Article जजों को 28 फरवरी तक देना होगा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा, जिम्मेदारी भी की गई तय

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?