By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > देश > भारत में मिला चीन में तबाही मचाने वाले HMPV virus का पहला केस, 8 महीने का बच्चा संक्रमित
देश

भारत में मिला चीन में तबाही मचाने वाले HMPV virus का पहला केस, 8 महीने का बच्चा संक्रमित

Satyoday Samachar
Last updated: January 6, 2025 6:08 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

भारत में चीन का HMPV वायरस पहुंच गया है.  बेंगलुरु में इसका पहला केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, एक आठ महीने की बच्ची इससे संक्रमित हुई है. यह मामला शहर के बैपटिस्ट अस्पताल में दर्ज किया गया. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रयोगशाला में नमूने का परीक्षण नहीं किया है.

अस्पताल की लैब में हुई जांच में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई है. कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी केंद्र सरकार को दे दी है.

क्या है यह वायरस?

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस, जिसे एचएमपीवी के नाम से भी जाना जाता है एक प्रकार का सामान्य श्वसन वायरस है. जो सभी उम्र के लोगों में फैल सकता है. इस वायरस का ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर होने की आशंका है. वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में अगर आप आते हैं तो आप भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं. इसके कुछ लक्षण हैं. जैसे नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, खांसी, बुखार या फिर ठंड लगने लगती है.

इस बीमारी को लेकर होम्योपैथ डॉ द्विवेदी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया ये लक्षण आगे चलकर बड़ी आफत का सबब बन सकते हैं. फेफड़े प्रभावित हो सकते हैं. सांस लेने में दिक्कत होती है घरघराहट सुनाई जाती है, अस्थमा संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं, सांस फूलने लगती है, थकान बढ़ जाती है, बच्चों की छाती का संक्रमण घातक साबित हो सकता है.

एचएमपीवी वायरस के लक्षण

  • इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चों-बुजुर्गों हो सकते हैं.
  • इसमें  सांस और फेफड़ों की नली में इन्फेक्शन हो जाता है, जिस वजह से  खांसी होती है और सांस लेने में दिक्कत होती है.
  • इसके अलावा गले में खराश, सिरदर्द,  खांसी, बुखार, ठंड लगना और थकान भी रहती है.

इन बातों का रखा जाए ध्यान

  • अच्छा हो किसी भी संक्रमित शख्स से दूर रहा जाए या मास्क का उपयोग किया जाए.
  • अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं. छींकते या खांसते समय अपना मुंह ढकें.
  •  दूसरों से दूर कोहनी की आड़ लेकर खांसें और सबसे अहम बात छींकने या खांसने के बाद अपने हाथों को सैनिटाइज जरूर करें.

अलर्ट मोड पर भारत 

एचपीएमवी वायरस को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है. इस वायरस को लेकर . महाराष्ट्र सरकार की स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी की है. उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि घबराएं नहीं, लेकिन सावधान रहें. अधिकारियों को सर्दी-खांसी के मरीजों की लगातार जांच करने को कहा है.  केरल और तेलंगाना की सरकार भी इस वायरस पर नजर बनाए हुए हैं.  वहीं, दिल्ली के मेडिकल ऑफिसर्स ने इस वायरस से निपटने के लिए एडवाजरी जारी की है. अस्पतालों को जारी निर्देश में कहा गया है कि वो इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के मामलों की जानकारी तुरंत IHIP पोर्टल के जरिए तुरंत दिया जाए.

चीन के इरादे नेक नहींः अरुणाचल प्रदेश में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन भी मिला, स्लीपर सेल नेटवर्क खड़ा करने की आशंका
व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने लिया पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ
CM योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर विधानसभा में किया खुलासा
नई अधिसूचना से 75% पीजी सीटें बाहरी छात्रों के हवाले… छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन ने राज्य कोटे के बंटवारे को बताया बॉन्ड वाले डॉक्टरों के साथ विश्वासघात, प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
*25 दिसंबर तक भूमिहीन हितग्राहियों को अपने बैंक खातों का कराना होगा ई-केवायसी*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फुलवारी शरीफ पीएफआई केस में NIA ने दुबई से लौटे 18वें आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
Next Article खुले बाल, चेहरे पर मुस्कान लिए राधिका मर्चेंट ने श्रीनाथजी के दरबार में झुकाया सिर, सादगी से लूटी महफिल

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?