By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > भारत > फुलवारी शरीफ पीएफआई केस में NIA ने दुबई से लौटे 18वें आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
भारत

फुलवारी शरीफ पीएफआई केस में NIA ने दुबई से लौटे 18वें आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Satyoday Samachar
Last updated: January 5, 2025 4:04 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

PFI Phulwari Sharif Case: NIA ने शनिवार (4 जनवरी 2025) को पटना के फुलवारी शरीफ पीएफआई मामले में एक मुख्य आरोपी मोहम्मद सज्जाद आलम को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी दुबई से भारत लौटा था.

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले मोहम्मद सज्जाद आलम के खिलाफ पटना की NIA विशेष अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. साथ ही उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी था.

‘दुबई से बिहार अवैध फंड पहुंचाता था सज्जाद’

NIA की जांच के मुताबिक सज्जाद आलम प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का प्रशिक्षित सदस्य है. वो दुबई से बिहार में पीएफआई के सदस्यों तक अवैध तरीके से फंड पहुंचाने में शामिल था. ये फंड यूएई, कर्नाटक और केरल में मौजूद एक सिंडिकेट के जरिए भेजा जाता था और पीएफआई की आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

‘आतंक का माहौल बनाने की थी साजिश’

ये मामला सबसे पहले जुलाई 2022 में फुलवारी शरीफ पुलिस ने दर्ज किया था. पीएफआई के सदस्यों पर आरोप है कि वे देश में आतंक का माहौल बनाने और विभिन्न धर्मों के बीच नफरत फैलाने की साजिश रच रहे थे. उनकी गतिविधियां शांति और सौहार्द बिगाड़ने और भारत के खिलाफ असंतोष फैलाने की कोशिशों से जुड़ी थी. NIA के मुताबिक पीएफआई अपने “इंडिया 2047 टुवर्ड्स रूल ऑफ इस्लाम इन इंडिया” नामक दस्तावेज के आधार पर भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने का प्रयास कर रहा था.

NIA की इस मामले में 18वीं गिरफ्तारी

NIA ने इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल कर दी है. मोहम्मद सज्जाद आलम की गिरफ्तारी इस मामले में 18वीं है.

क्या था मामला?

NIA ने साल 2022 में बिहार के फुलवारी शरीफ में छापेमारी कर पीएफआई की एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया था और इस मामले का खुलासा किया था. इसके बाद NIA ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ कर्नाटक, बिहार और केरल समेत अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया था.

‘पाठशाला के बदले मधुशाला बनी, झाड़ू से दारू पर आ गए’, केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला
‘BJP पहले अन्याय करती है, फिर झूठे मुकदमे ठोक देती है’, राहुल के खिलाफ FIR पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नया पैंतरा: 200 करोड़ के बदले 217 करोड़ लौटाने को तैयार, कोर्ट में दिया सेटलमेंट ऑफर
‘दिल्ली के किसानों से वसूला जा रहा ज्यादा बिजली बिल’, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री ने आतिशी को लिखी चिट्ठी
पहली बार दिल्ली के बाहर हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक, 2 हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर हुई बात
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रियंका गांधी पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, कांग्रेस बोली- ये घटिया मानसिकता और RSS के संस्कार
Next Article भारत में मिला चीन में तबाही मचाने वाले HMPV virus का पहला केस, 8 महीने का बच्चा संक्रमित

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?