By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > पेशे से वकील, पार्टी के कर्मठ सिपाही… किरण सिंह देव का दोबारा छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना तय
छत्तीसगढ़

पेशे से वकील, पार्टी के कर्मठ सिपाही… किरण सिंह देव का दोबारा छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना तय

Satyoday Samachar
Last updated: January 17, 2025 12:06 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पर पार्टी दोबारा भरोसा करके भाजपा की कमान सौंप सकती है। गुरुवार को सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया।

निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख को उन्होंने अपना नामांकन सौंपा। इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

संगठन से सरकार में लाने की थी चर्चा

इसके पहले कयास लगाए जा रहे थे कि किरण सिंह देव को संगठन से सरकार में लाया जा सकता है। हालांकि इसके बाद तय हुआ कि फिलहाल निकाय-पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष को ही आगे की जिम्मेदारी दी जाए।

किरण सिंह देव ने विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। इसके पहले वर्तमान के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद किरण सिंह देव को अध्यक्ष बना दिया गया था।

किरण सिंह देव के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीट में जबरदस्त जीत हासिल की। राष्ट्रीय प्रतिनिधि पद के लिए भी 27 नेताओं ने नामांकन भरा है।

जगदलपुर से पहली बार के विधायक हैं किरण सिंह देव

  • किरण सिंह देव जगदलपुर से विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वे बीते कई वर्षों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं।
  • 1985 में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 1998 से 2000 तक उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया था। 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं।
  • पार्टी के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री, और फिर 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे हैं।
  • सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर (2009-2014) भी रह चुके हैं। साफ-सुथरी छवि होने के कारण कई बड़े नेता उन्हें पसंद करते हैं।
5 रेत खदान आबंटन के लिए मिले 328 आवेदन, पोर्टल से किया लॉटरी*
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तीर्थ यात्रियों के बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
Raipur News : साइंस कॉलेज चौपाटी को हटाने दल बल के साथ पहुंचा निगम अलमा, झूमाझटकी के बाद खदेड़े गए प्रदर्शनकारी… पूर्व MLA विकास समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार
होली के रंग में मातम: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
मुख्यमंत्री की चौपाल जल्द शुरू, गांवों में जाएंगे मंत्री, विधायक और अधिकारी
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article झारखंड के सुजीत गैंग का शूटर विक्की शर्मा रायपुर में गिरफ्तार, काट रहा था फरारी
Next Article बस्तर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?