नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत से लेकर दुनिया भर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। कई देशों की ओर से भी पूर्व प्रधानमंत्री को लगातार श्रद्धांजलि और शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। इस कड़ी में रूस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने गहरा शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन का निधन होना भारत और रूस के लिए अत्यंत दुःख और शोक का क्षण है।
