By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > मनोरंजन > एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे में डमरू, भोले बाबा बने अक्षय कुमार, कन्नप्पा से फर्स्ट लुक आउट
मनोरंजन

एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे में डमरू, भोले बाबा बने अक्षय कुमार, कन्नप्पा से फर्स्ट लुक आउट

Satyoday Samachar
Last updated: January 20, 2025 6:29 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

तीन दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अब साउथ सिनेमा की ओर रुख कर रहे हैं। वह आगामी फिल्म कन्नप्पा से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। सोमवार को फिल्म से एक्टर का पूरा लुक सामने आ गया है. गौरतलब है कि कन्नप्पा की घोषणा पिछले साल की गई थी। फिल्म में एक्टर की एंट्री ने लोगों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया था। पिछले कुछ समय से उनके इस फिल्म का हिस्सा होने की अफवाहें चल रही थीं, लेकिन आखिरकार अक्षय के फर्स्ट लुक के साथ इस खबर की पुष्टि हो गई है।

Contents
  • कन्नप्पा के लिए अक्षय कुमार का लुक
  • क्या बोले यूजर?
  • कन्नप्पा रिलीज की तारीख

कन्नप्पा के लिए अक्षय कुमार का लुक

कन्नप्पा फिल्म से अक्षय कुमार का पूरा लुक सामने आ गया है। फिल्म में वह महादेव की भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में खिलाड़ी कुमार एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में डमरू लिए नजर आ रहे हैं। भगवान शिव का ये लुक उन पर सूट कर रहा है। शानदार पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “कन्नप्पा के लिए महादेव की पवित्र आभा में कदम रखना। इस महाकाव्य कथा को जीवंत करना सम्मान की बात है। भगवान शिव इस दिव्य यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करें। ओम नमः शिवाय।”

 

क्या बोले यूजर?

अक्षय कुमार को भगवान शिव के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ”मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता।” एक ने एक्टर को बॉलीवुड का किंग बताया है। एक यूजर ने लिखा, ”महादेव के किरदार में अक्षय सर जितने परफेक्ट लगते हैं, उतना कोई और नहीं लगता।” लोग फायर इमोजी के जरिए भी अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं।

कन्नप्पा रिलीज की तारीख

मोहन बाबू निर्मित कन्नप्पा में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। भगवान शिव पर आधारित इस पौराणिक फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल, सरथकुमार, मधु, मोहन बाबू, काजल अग्रवाल और ब्रह्मनंदन जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कन्नप्पा से पहले अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

KRK को जब पीटना चाहते थे कपिल शर्मा, घर के तोड़ आए थे गिलास, मीका सिंह ने किया खुलासा
‘शंकर’ के सुरों से होगा महाकुंभ का शुभारंभ, मोहित चौहान की आवाज करेगी भक्तिमय, ये रहा पूरे 7 सिंगर्स का शेड्यूल
Salman Khan ने जामनगर में अपने बर्थडे बैश पर Oh Oh Jaane Jaana गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल
नॉर्थ का स्वैग, साउथ की ग्रेस लेकर आ रहे सिद्धार्थ-जाह्नवी, ‘परम सुंदरी’ की पहली झलक आई सामने, जानें- कब होगी रिलीज?
“Chhaava Vs Stree 2: छावा ने पलट दिया समीकरण, 25वें दिन भी स्त्री पर नहीं हुआ रहम”
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘उनके पिता, दादी और परदादा ने जो किया…’, अहमदाबाद में राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा
Next Article ‘बिग बॉस 18’ रनरअप विवियन डीसेना ने मांगी माफी, करणवीर से हार के बाद इस पोस्ट से मचाई हलचल

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?