*सामाजिक कार्यकर्ता और आउटरीच वर्कर के लिए 13 नवंबर को होगा वॉक इन इंटरव्यू*
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 11 नवंबर 2025/ सामाजिक कार्यकर्ता और आउटरीच वर्कर पद के लिए 13 नवंबर को वॉक इन इंटरव्यू किया जाएगा, इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थीयों को कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास खेलभाठा सारंगढ़ में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजीयन कर सकते हैं। इस संबंध में समस्त जानकारी जिले की वेबसाईट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।
