US White House Shooting: अमेरिका में राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी हुई है। यही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) रहते हैं। व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से पूरे अमेरिका में कोहराम मच गया है। वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक की दूरी पर गोलीबारी हुई, जिसमें दो नेशनल गार्ड (National Guard soldiers) के जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति नाजुक है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अफगानी शरणार्थी रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है। FBI ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को एफबीआई आतंकी हमले की तरह जांच करेगी।
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रंप ने घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
- US White House Shooting: अमेरिका में राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी हुई है। यही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) रहते हैं। व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से पूरे अमेरिका में कोहराम मच गया है। वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक की दूरी पर गोलीबारी हुई, जिसमें दो नेशनल गार्ड (National Guard soldiers) के जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति नाजुक है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अफगानी शरणार्थी रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है। FBI ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को एफबीआई आतंकी हमले की तरह जांच करेगी।
- हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगीः ट्रंप
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सहायक प्रमुख जेफ कैरोल ने बताया कि नेशनल गार्ड के जवान गश्त पर थे, तभी हमलावर एक कोने से आया और उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। गोलीबारी के बाद अन्य गार्ड सदस्यों ने संदिग्ध को घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। वाशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड शूटिंग के संदिग्ध की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है, जो 29 साल का अफ़गान नागरिक है और 2021 में अमेरिका आया था।
हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगीः ट्रंप
इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ज़िम्मेदार जानवर को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने नेशनल गार्ड की प्रशंसा करते हुए कहा ‘ईश्वर हमारे महान नेशनल गार्ड और हमारी पूरी सेना एवं क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों को आशीर्वाद दे। ये सचमुच महान लोग हैं। मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, और राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े सभी लोग, आपके साथ हैं।
