By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > धर्म रक्षा हेतु शास्त्र अनुसरण के साथ शस्त्र संचालन भी आवश्यक है – पं अनिल शुक्ला।
Blogछत्तीसगढ़सारंगढ़

धर्म रक्षा हेतु शास्त्र अनुसरण के साथ शस्त्र संचालन भी आवश्यक है – पं अनिल शुक्ला।

Satyoday Samachar
Last updated: January 10, 2026 8:08 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ तृतीय दिवस। 

धर्म रक्षा हेतु शास्त्र अनुसरण के साथ शस्त्र संचालन भी आवश्यक है – पं अनिल शुक्ला।

सारंगढ़/ बिलाईगढ़ – पावन नगर बिलाईगढ के धाराशिव रोड पर देवांगन परिवार द्वारा संकल्पित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस के सत्र में व्यास पीठ पर विराजमान सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता पं अनिल शुक्ला बसहा वाले द्वारा तृतीय दिवस सत्र की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया।

कथा का आरंभ सृष्टि वर्णन से करते हुए उन्होंने बताया कि ब्रह्म जी द्वारा सबसे पहले मानसिक सृष्टि में सनकादि ऋषियों को प्रगट किए फिर ग्यारह रुद्र व दस श्रेष्ठ ऋषियों को प्रगट किए फिर मानवीय सृष्टि में मनु शतरूपा द्वारा सृष्टि विस्तार की कथा का वाचन किया गया आगे उनके द्वारा मनु वंश में भगवान के अनेक अवतारों का वर्णन सुनाया गया ।

मनु कन्या देवहूति के गर्भ से भगवान कपिल नारायण का जन्म तथा उनके द्वारा प्रतिपादित सांख्ययोग का वर्णन किया गया , यज्ञ नारायण व नर नारायण भगवान के प्राकट्य कथा व्यास पीठ से विस्तारित की गई, नर नारायण भगवान के तपस्या के संदर्भ में आचार्य श्री ने बताया कि धर्म की रक्षा कभी भी एकांकी आयाम से नही हो सकती है सनातन धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र के साथ शस्त्र भी आवश्यक है , माला फेरने के साथ भाला फेरना भी आवश्यक है , राम राम की बोली बोलने के साथ साथ धर्म रक्षा हेतु बंदूक से गोली छोड़ना भी आवश्यक होता है तब दोनों आयामो से धर्म की रक्षा होती है।

आगे व्यासपीठ से भक्तराज ध्रुव की कथा का मार्मिक चित्रण किया गया। भगवान पृथुनारायण व ऋषभ नारायण के पावन चरित्र का वर्णन सुनाया गया तथा इसी कड़ी में ऋषभ पुत्र महाराज भरत चरित्र का वर्णन सुनाया गया महराज श्री ने बताया कि अजनाभखंड से भारत वर्ष को प्रगट करने जन्म दाता कोई है तो महाराज भरत ही है उन्ही के नाम से ही यह वर्ष आजतक भारतवर्ष के नाम से सुशोभित हो रही है।

भागवत श्रवण हेतु नित्य भक्तों की भीड उमड़ रही है तथा आयोजक परिवार डाॅ दिवाकर देवांगन जी द्वारा भक्तों के लिए भोजन भंडरे की भावपूर्ण व्यवस्था की गई है।

IND vs SA 2nd ODI Match : नेट प्रैक्टिस में आज पसीना बहाएंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर्स
स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा ट्रेनिंग देने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से 14 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित* 
महादेव सट्टा विवाद: कांग्रेस पार्षद पर लाखों के ट्रांजेक्शन का आरोप, युवक ने बताई पिटाई की दास्तां
बड़ी खबर : दोबारा स्थापित की गई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, आरोपी गिरफ्तार
जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 19 दिसंबर को आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत शिविर*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article *मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को नष्ट कर दी – डॉ शिव डहरिया* 
Next Article कैरियर गाइडेंस महाकुंभ 2.0 : CGPSC के टॉपर्स देंगे युवाओं को नि:शुल्क सफलता के मंत्र

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?