By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > मनोरंजन > समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ेंगी मुश्किलें? अब जांच अधिकारी के सामने होगी पेशी, मुंबई पुलिस का एक्शन हुआ तेज
मनोरंजन

समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ेंगी मुश्किलें? अब जांच अधिकारी के सामने होगी पेशी, मुंबई पुलिस का एक्शन हुआ तेज

Satyoday Samachar
Last updated: February 11, 2025 1:13 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

समय रैना के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट पर कंटेस्टेंट्स से अश्लील सवाल पूछने पर रणवीर इलाहाबादिया समेत शो के आयोजक बुरी तरह फंस गए हैं. मामले को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है. इलाहाबादिया, रैना और कई अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायतें भी दर्ज की गई हैं. इस बीच मुंबई पुलिस भी मामले को लेकर एक्शन में आ गई हैं. पुलिस ने अब समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क किया है.

मुंबई पुलिस का इंडियाज़ गॉट लेटेंट विवाद पर एक्शन
बता दें कि मुंबई पुलिस ने इंडियाज़ गॉट लेटेंट विवाद मामले में  समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से सहयोग करने और उनका पक्ष रखने के लिए जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है. वहीं सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों से शो की ओरिजिनल फुटेज की मांग की है.  पुलिस ने आयोजकों से इस एपिसोड का पूरा फुटेज, अनकट वीडियो और ओरिजिनल स्क्रिप्ट की मांग की है.

रणवीर इलाहाबदिया की टिप्पणी पर बवाल, केस दर्ज
रणवीर इलाहाबदिया की विवादित टिप्पणी पर काफी हंगामा हो रहा है. वहीं असम पुलिस ने रणवीर, समय रैना सहित कई पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने भी स्टूडियो पहुंच कर जांच की है.

NHRC का एक्शन, कार्रवाई के निर्देश 528
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए यूट्यूब को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.  बता दें कि एनएचआरसी ने ऱणवीर के खिलाफ कार्रवाई करने और यूट्यूब से एपिसोड को हटाने के लिए कहा था. वहीं यूट्यूब ने भी बढ़ते विवाद को देख विवादित कंटेंट को हटा दिया हैं

NCW और महाराष्ट्र महिला आयोग से की गई है शिकायत 
इसके साथ ही ये भी बता दें कि मामले को  लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई थी. वहीं NCW और महाराष्ट्र महिला आयोग को भी चिट्ठी लिखी गई थी जिसमें दावा किया गया है कि ज्यादा पैसा कमाने के लिए ऐसे वीडियो बनाए जा रहे हैं. इधर शरद गुट के कार्यकर्ताओं ने भी मामले को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैना और रणवीर इलाहाबदिया के पोस्टर भी फाड़े और खार के स्टूडियो पहुंच कर खूब  विरोध किया.

रणवीर इलाहाबदिया ने मांगी माफी
इधर विवाद के इतना बढ़ जाने के बाद रणवीर इलाहाबदिया ने एक वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी है. इलाहाबादिया ने वीडियो जारी कर कहा उनकी टिप्पणी न केवल अनुचित थी, बल्कि मजाकिया भी नहीं थी और वे माफी मांग सकते हैं.

सिंगर B प्राक ने शो का किया विरोध
इस बीच मशहूर सिंगर B प्राक ने भी समय रैना के शो का विरोध किया है. उन्होंने कहा समय के शो से इनवाइट था, लेकिन अब  वे नहीं जायेंगे. ऐसी घटिया सोच से दूर रहना ही सही है.

कौन है सैफ अली खान के बेटे जहांगीर की नई नैनी, जिसको बचाते हुए जख्मी हुए एक्टर
वरुण धवन की फिल्म सात दिन में कर पाई सिर्फ इतनी कमाई, कलेक्शन देखकर लगेगा झटका
न एक्शन और न ही खून खच्चर, लेकिन दिमाग झकझोर देगी अभिषेक बच्चन की ये फिल्म, आप भी हो जाएंगे एक्टिंग के कायल
आजाद मूवी रिव्यू: स्टारकिड्स में दम लेकिन कहानी निकली ‘उई अम्मा’, अजय देवगन की फुस्की बम में छाया TV एक्टर
‘वो खून से लथपथ थे और…’ जख्मी सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने बताया आंखों देखा हाल
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article RSS ने कैसे तैयार की दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की जमीन? जानें संघ कार्यकर्ताओं ने क्या-क्या किया
Next Article Chhaava: विक्की-रश्मिका की ‘छावा’ पर सेंसर बोर्ड ने फिर चलाई कैंची, इन शब्दों को किया म्यूट

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?