महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर संजय राउत ने टिप्पणी की है। उन्होंने मीडियाकर्मी से बातचीत करते हुए कहा कि आपको पता है कि किसने दिया है उन्हें ये अवॉर्ड। ऐसे अवार्ड खरीदे जाते हैं या बेचे जाते हैं। बता दें कि एनसीपी शरद गुट के नेता ने एकनाथ शिंदे को यह अवार्ड दिया है।
.jpg)
संजय राउत ने की टिप्पणी
एकनाथ शिंदे को अवार्ड मिलने पर शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि किसने दिया है ये अवॉर्ड आपको मालूम है। ऐसे अवार्ड खरीदे जाते हैं या बेचे जाते हैं।
एकनाथ शिंदे को क्यों दिया गया अवार्ड?
सरहद संस्था के अनुसार एकनाथ शिंदे ने अपने ढाई साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान किसानों, मजदूरों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
शिंदे के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। शिंदे के इन्हीं कार्यों को सम्मानित करने के लिए सरहद संस्था ने उन्हें महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव अवार्ड देने का निर्णय लिया।