By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > मनोरंजन > OTT पर आ रही गोधरा कांड की कहानी, जानें कब और कहां देखें ‘द साबरमती रिपोर्ट’
मनोरंजन

OTT पर आ रही गोधरा कांड की कहानी, जानें कब और कहां देखें ‘द साबरमती रिपोर्ट’

Satyoday Samachar
Last updated: January 8, 2025 3:28 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। ये फिल्म सिनेमाघरों में पहले ही रिलीज हो गई है। अब ओटीटी की बारी है। ऐसे में जानें कब और कहां इस फिल्म को देखा जा सकता है।

Contents
  • कब और कहां देखें फिल्म
  • कैसी है फिल्म की कहानी
  • आता है नया मोड़

‘द साबरमती रिपोर्ट’ की थिएट्रिकल रिलीज को लेकर काफी ड्रामा देखने को मिला था। फिल्म की रिलीज डेट काफी टली भी थी। फिल्म पूरी होने से कुछ दिन पहले ही इसके निर्देशक भी बदल दिए गए थे। एकता कपूर ने नए विजन के साथ फिल्म की कहानी को पूरा कराया था। सिनेमाघरों में आने से पहले भी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा रही। विवादों के बीच ही बीते साल ये राजनीतिक ड्रामा रिलज कर दी गई। सिनेमाघरों में फिल्म खासा कमाल नहीं कर पाई और क्रिटिक्स का इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। फिलहाल अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म को आप कब और कहां देख पाएंगे ये आपको बताते हैं।

कब और कहां देखें फिल्म

विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का प्रीमियर बुधवार 9 नवंबर को ZEE5 पर ऑनलाइन होगा। इस फिल्म को बालाजी फिल्म के बैनर तले एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ ही राशी खन्ना और रिद्धी डोगरा लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी कई मोड़ पर काफी धमाकेदार हो जाती है। रियल लाइफ कहानी को अलग तरीके से दिखाने में कहानी कामयाब है।

कैसी है फिल्म की कहानी

‘द साबरमती रिपोर्ट’ समर कुमार (विक्रांत मैसी) की गहन कहानी बताती है, जो एक भावुक पत्रकार है, जो गुजरात में 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड की चौंकाने वाली घटना की तह तक जाता है। वह इस त्रासदी के पीछे की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जिसमें इतने सारे लोगों की जान चली गई। समर एक खतरनाक साजिश का पता लगाता है जिसमें शक्तिशाली व्यक्ति शामिल होते हैं जो अपने रहस्यों की रक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। मनिका राजपुरोहित (रिद्धि डोगरा) उसकी जांच को दबा देती है, लेकिन सालों बाद एक अन्य रिपोर्टर अमृता गिल (राशि खन्ना) उसकी छिपी हुई रिपोर्ट खोज लेती है।

आता है नया मोड़

सच्चाई को उजागर करने के लिए दृढ़ संकल्पित अमृता गिल, समर की पुरानी खोज के साथ मिलकर काम करती है और साथ मिलकर वे भ्रष्टाचार और धोखे के जाल को उजागर करते हैं। जैसे-जैसे वे सच्चाई का पीछा करते हैं, उन्हें बढ़ती धमकियों का सामना करना पड़ता है। साजिश को उजागर करने के लिए सब कुछ जोखिम में डालना पड़ता है।

काला जादू वाली 1 घंटे 29 मिनट की खौफनाक फिल्म, 5 दिन खूनी कहानी देख भूल जाएंगे ‘शैतान’ का नाम
रायपुर : हिराडबरी में आयोजित पशु मेले में विभिन्न प्रजातियों के पशु बने आकर्षण का केन्द्र
नए साल पर बवाल काट गई थी ये फिल्म, सटासट छाप डाले 8 अरब रुपये, ‘पुष्पा’ से ‘जवान’ तक इसके आगे भरती हैं पानी
“मार्च में ओटीटी पर धमाल: देखें लेटेस्ट सीरीज और मूवीज जो करेंगी एंटरटेनमेंट का डबल धमाल”
‘बिग बॉस 18’ विनर करणवीर मेहरा की एक्स वाइफ ने की दूसरी शादी, सामने आई पती संग तस्वीरें
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Urban Development: ‘2047 तक शहरों में रहने लगेगी भारत की 50 फीसदी आबादी’, केंद्रीय मंत्री खट्टर की भविष्यवाणी
Next Article बर्थडे पर KGF स्टार ने दिया फैंस को सरप्राइज, स्वैग से किया ‘टॉक्सिक’ लुक का स्वागत

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?