By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > 50 किमी पैदल चलकर नक्सलियों की मांद में पहुंचे जवान और 31 को किया ढेर
छत्तीसगढ़

50 किमी पैदल चलकर नक्सलियों की मांद में पहुंचे जवान और 31 को किया ढेर

Satyoday Samachar
Last updated: February 10, 2025 11:50 am
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र सीमा के पास छोटेकाकलेर व लोद्देड़ के पहाड़ी पर नक्सलियों के अस्थायी कैंप को ध्वस्त करते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने एक बड़े अभियान में 31 नक्सलियों को मार गिराया, जिसमें 11 महिला व 20 पुरुष हार्डकोर नक्सली थे।

यह नक्सलियों के विरुद्ध पिछले दो वर्ष के भीतर दूसरी सबसे बड़ी सफलता है। चार अप्रेल 2024 को दंतेवाड़ा के थुलथुली में 38 नक्सली मारे गए थे।

एक हजार जवान शनिवार को निकले

वहीं रविवार को अभियान को पूरा करने फरसेगढ़, बेदरे, मद्देड की ओर से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व बस्तर फाइटर के लगभग एक हजार जवान शनिवार को निकले थे और पूरी रात चलकर जंगल के भीतर लगभग 50 किमी अंदर घुसे और यह अभियान पूरा किया।

naidunia_image

नक्सलियों को भागने का अवसर नहीं मिला

मुठभेड़ स्थल फरसेगढ़ से लगभग 40 किमी दूर पहाड़ी पर था। जवानों ने चारों ओर से पहाड़ी को घेरकर इस अभियान को पूरा किया, जिससे नक्सलियों को भागने का अवसर नहीं मिला। इस अभियान को पूरा करते हुए डीआरजी बल का जवान नरेश ध्रुव व स्पेशल टास्क फोर्स का जवान वसित रावटे बलिदान हो गए।

जवानों का मनोबल नहीं टूटा और वे लगातार प्रहार करते हुए एक के बाद एक नक्सलियों को ढेर करते गए। वायुसेना ने भी इसमें महत्वपूर्ण काम किया और घायल व बलिदानी जवानों को हेलीकाप्टर के माध्यम से आपरेशन के बीच सफलतापूर्वक निकाल ले आए।

जवानों की घेराबंदी में फंसे नक्सली

बताया जा रहा है कि नक्सली पहाड़ी पर छिपे हुए थे, पर डीआरजी बल की रणनीति के आगे नक्सली घिरकर मारे गए। बस्तर में नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई में मिल रही सफलता में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के लड़ाकों को सबसे खतरनाक बल माना जाता है। रक्षा विशेषज्ञ डीआरजी को गुरिल्ला युद्ध में विश्व का सबसे कुशल बल मानते हैं।

naidunia_image

रविवार को भी मुठभेड़ में डीआरजी के लड़ाकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्थानीय लड़ाकों से बने इस बल में कई आत्मसमर्पित नक्सली भी हैं और वे नक्सलियों की रणनीति को भी भली-भांति समझते हैं। यहीं कारण है कि डीआरजी इन दिनों नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई में सबसे खतरनाक सिद्ध हो रहा है।

प्रदेश में 87, बस्तर में 71 नक्सली मारे

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 40 दिन के भीतर सुरक्षा बल ने मुठभेड़ में 87 नक्सली मारे हैं। इनमें 71 नक्सली बस्तर संभाग में हुए मुठभेड़ में मारे गए हैं, जिनमें से 65 नक्सलियों के शव पुलिस को मिले हैं। अन्य छह के मारे जाने की बात नक्सलियों ने स्वीकारी है।

यहां बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक नक्सलियों के समूल सफाया करने की बात कही है। इसके बाद से बस्तर में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को तेज किया गया है। पिछले दो माह के भीतर ही 12 से अधिक नये फारवर्ड ऑपरेटिंग बेस कैंप सीधे नक्सलियों के आधार क्षेत्र में खोले गए हैं। अब वहां से नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में हिड़मा और देवा डरकर भागे, 12 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान
चाकूबाजी की वारदात, पूर्व सांसद के नाती की मौत
देवेंद्र यादव समेत 7 पर कार्रवाई, MLA का दावा- सत्ता में आए तो खत्म होंगे सभी मामले
छत्‍तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, शराब घोटोले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
नगर विभिन्न संस्थानों मे 14 नवंबर बालदिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मंगलवार को वोटिंग, महिला मतदाता तय करेंगी उम्मीदवारों का भविष्य
Next Article शिक्षक की नौकरी छोड़कर चुना था फोर्स, नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए वासित रावटे

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?