By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > भिलाईं में महिलाओं को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, एकांत में पाकर करता था दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

भिलाईं में महिलाओं को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, एकांत में पाकर करता था दुष्कर्म

Satyoday Samachar
Last updated: December 21, 2024 2:33 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

भिलाई : काम से शाम को वापस घर लौटती महिलाओं से दुष्कर्म व दुष्कर्म का प्रयास कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित शाम के समय में ऐसे सुनसान जगह पर जाकर महिलाओं को शिकार बनाता था, जहां पर लोगों की आवाजाही कम होती हो।

आरोपित ने एक महिला से दुष्कर्म के बाद उससे लूटपाट की थी, जबकि दूसरी घटना में वो दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो सका था और महिला का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी और लूट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

एक महीने पहले उप्र से भिलाई आया था युवक

क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक व पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस मामले में आरोपित हृदेश यादव (20) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ग्राम मुंडिया तहसील बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और करीब डेढ़ महीने से लेबर कैंप जामुल में राम मंदिर के पीछे रावणभाठा में एक किराये के मकान में रह रहा था।

Contents
  • एक महीने पहले उप्र से भिलाई आया था युवक
  • एकांत में महिला को बनाया शिकार
  • दूसरी महिला से दुष्कर्म की कोशिश
  • बाइक छोड़कर भागा

 

एकांत में महिला को बनाया शिकार

आरोपित ने बीते 15 दिसंबर की शाम सात बजे जामुल में सुविधा हास्पिटल के पीछे काम से घर लौट रही एक महिला को अपना शिकार बनाया था। आरोपित वहां बाइक से पहुंचा था, उसने पीड़िता को देखा तो उसके पास पहुंचा और उसका मुंह दबाकर उसे झाड़ियों में ले गया। उसे धमकी देकर आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी कान की बालियां लूटकर फरार हो गया था।

दूसरी महिला से दुष्कर्म की कोशिश

इस घटना के दो दिन बाद 17 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे सेक्टर-9 पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सामने भी उसने काम से वापस लौट रही एक महिला को इसी तरह से अपना शिकार बनाना चाहा। आरोपित उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, लेकिन महिला ने शोर मचा दिया।

बाइक छोड़कर भागा

जिसके बाद आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ। आरोपित ने पीड़िता का मंगलसूत्र लूट लिया और भागते समय अपनी बाइक नहीं ले जा सका। बाइक से ही आरोपित का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

सीएमएचओ डॉ निराला की धर्मपत्नी चित्ररेखा का रायपुर में निधन*        
रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: आज पेश किया जाएगा वित्त वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट, विधायक लाएंगे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव…
लौटते मानसून से किसानों को भारी नुकसान
आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली, कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने मांगा मुख्य सचिव से नया शपथ पत्र
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता’, संसद धक्का-मुक्की कांड को लेकर राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह
Next Article एल्यूमीनियम फॉयल में पैक करते हैं खाना? हो जाएं सावधान वरना सेहत को झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?