By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > विश्व > पीएम मोदी और ट्रंप की अहम मुलाकात: इमिग्रेशन, टैरिफ और वैश्विक राजनीति पर होगी बड़ी चर्चा
विश्व

पीएम मोदी और ट्रंप की अहम मुलाकात: इमिग्रेशन, टैरिफ और वैश्विक राजनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Satyoday Samachar
Last updated: February 13, 2025 11:07 am
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच आज (13 फरवरी) एक अहम बैठक होने जा रही है। इस मुलाकात पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि इसमें इमिग्रेशन, टैरिफ, वैश्विक राजनीति और व्यापार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Contents
  • भारत पर पड़ेगा ट्रंप के फैसलों का असर?
  • टैरिफ को लेकर भी होगी बातचीत
  • रूस-यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्ट की शांति पर चर्चा संभव
  • ब्रिक्स करेंसी को लेकर ट्रंप की चेतावनी
  • व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा?
  • चीन की बढ़ती गतिविधियों पर भी रहेगा फोकस
  • आतंकवाद पर भी होगी चर्चा

अब केजरीवाल का क्या है प्लान? दिल्ली में एक बैठक से दिए कई संदेश; पंजाब को लेकर हलचल हुई तेज

भारत पर पड़ेगा ट्रंप के फैसलों का असर?

हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट कर भारत भेज दिया है। इसके अलावा, अमेरिका में 18,000 से अधिक ऐसे भारतीय प्रवासी हैं, जिनके पास वैध कागजात नहीं हैं और आशंका है कि जल्द ही 800 और भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा जा सकता है। इस मुद्दे पर पीएम मोदी ट्रंप से वार्ता कर सकते हैं और भारतीय प्रवासियों को राहत दिलाने की कोशिश कर सकते हैं।

टैरिफ को लेकर भी होगी बातचीत

ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में स्टील और एल्यूमीनियम के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जिससे भारतीय कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। मोदी सरकार चाहती है कि अमेरिका इस टैरिफ में कुछ छूट दे, ताकि भारतीय कंपनियों को राहत मिल सके। वहीं, अमेरिका चाहता है कि भारत अपने टैरिफ में कटौती करे ताकि अमेरिकी कंपनियों को अधिक व्यापारिक लाभ मिल सके।

रूस-यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्ट की शांति पर चर्चा संभव

भले ही इजरायल-हमास युद्धविराम पर समझौता हो चुका हो, लेकिन मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी रणनीति को और मजबूत करना चाहता है। वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसका असर भारत पर भी पड़ा है। दोनों नेता इस मुद्दे पर समाधान निकालने के प्रयास कर सकते हैं।

ब्रिक्स करेंसी को लेकर ट्रंप की चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप भारत समेत ब्रिक्स देशों की उस पहल से नाराज हैं, जिसमें अमेरिकी डॉलर की जगह वैकल्पिक करेंसी के जरिए व्यापार करने की योजना बनाई जा रही है। ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर कोई भी देश डॉलर की जगह अन्य करेंसी अपनाता है, तो उस पर 100 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा। ऐसे में पीएम मोदी इस मुद्दे पर ट्रंप के साथ संतुलित बातचीत कर सकते हैं।

व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा?

पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान वे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क समेत कई दिग्गज बिजनेस लीडर्स से भी मुलाकात करेंगे। भारत चाहता है कि अमेरिकी कंपनियां भारत में निवेश बढ़ाएं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। वहीं, ट्रंप चाहते हैं कि भारत अधिक अमेरिकी उत्पादों का आयात करे, जिससे अमेरिका का व्यापार घाटा कम हो सके।

चीन की बढ़ती गतिविधियों पर भी रहेगा फोकस

प्रशांत महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए पीएम मोदी क्वाड (QUAD) को और मजबूत करने पर जोर दे सकते हैं। भारत इस साल क्वाड सम्मेलन का आयोजन कर रहा है और उम्मीद है कि पीएम मोदी इस बैठक में ट्रंप को नई दिल्ली आने का न्योता दे सकते हैं।

आतंकवाद पर भी होगी चर्चा

अमेरिका ने हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है, और ट्रंप प्रशासन इस पर और भी सख्त फैसले लेने के मूड में है। इसका असर पाकिस्तान पर पड़ सकता है, जिससे भारत को भी अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। पीएम मोदी इस मौके का फायदा उठाकर आतंकवाद पर मिलकर काम करने का प्रस्ताव रख सकते हैं।

जानें क्या है हनुक्काह, प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली समकक्ष नेतन्याहू को दीं जिसकी शुभकामनाएं
पाक फिर हुआ शर्मसार! भारत में खत्म हुई जो बीमारी पाकिस्तान में बनी महामारी
America Recycles Day : अमेरिका रीसाइकिल दिवस आज, जानिए कब हुई थी इस दिन की शुरुआत
अब तेरा क्या होगा पाकिस्तान? भारत-अमेरिका के बीच 93 मिलियन डॉलर की मेगा डिफेंस डील, मिलेंगे ये खतरनाक हथियार, देखते रह गए शहबाज-मुनीर
‘… तो रद्द कर देंगे SIR एक्सरसाइज’, SIR पर सवाल उठाने वालों से बोला सुप्रीम कोर्ट, पूछा – इतने आशंकित क्यों हैं, सिब्बल बोले- प्रक्रिया बहुत जल्दबाजी में की जा रही
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Rashifal: 13 February Horoscope : इस राशि के जातकों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, जानें आज का दिन कैसा रहेगा …
Next Article CG BREAKING : पुलिस ने छापेमारी कर खेत से 361 पेटी शराब किया जब्त

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?