By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम*
Blogछत्तीसगढ़देश

पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम*

Satyoday Samachar
Last updated: December 21, 2025 8:07 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

*पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत*

*पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 दिसंबर 2025/पूरे देश में चलाए जा रहे पोलियो मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार 21 दिसंबर से की गई। यह अभियान 21 से 23 दिसंबर 2025 तक तीन दिनों तक संचालित होगा। अभियान के तहत जिले के शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के पहले दिन जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। वहीं दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए हैं। रविवार सुबह से ही जिलेभर में अभियान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सरिया तहसील के ग्राम पंचायत बुदबुदा में भी राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। यहां कुल 39 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर जनार्दन साहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा पाव और मितानिन रिंकी पटेल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में सक्रिय रूप से सेवाएं दी गईं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सेक्टर इंचार्ज एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋषभ शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसका असर पहले ही दिन सभी पोलियो बूथों और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय होकर गांवों का निरीक्षण भी कर रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रह जाए।

डॉ ऋषभ शर्मा ने बताया कि आज सभी पोलियो बूथों पर स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों के सहयोग से बच्चों को टीकाकरण एवं पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। वहीं अभियान के दूसरे और तीसरे दिन छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि भारत को पोलियो मुक्त घोषित किए जाने के बाद भी इस बीमारी के खिलाफ निरंतर सतर्कता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें।

संसद का शीतकालीन सत्रः एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश होंगे, UGC खत्म करने वाला बिल भी आएगा, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष
भारत से रवाना होते हुए पुतिन ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, तालिबान को बताया ‘आतंक का दुश्मन’
ऑनलाइन सट्टेबाजी के पैसों को फर्जी खातों में ट्रांसफर करने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार
धरती पर लौटते ही मुस्कुराईं सुनीता विलियम्स, सफल मिशन के बाद एस्ट्रोनॉट्स का शानदार स्वागत
Chamoli News: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, अलकनंदा नदी का पुल टूटा
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम ही नहीं, पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next Article भटगांव मे अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने प्राथमिक शाला भटगांव ब में पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया शुभारंभ

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?