By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > बंद कमरे में कोयला जलाकर सोने से जा सकती है जान*
Blogछत्तीसगढ़देश

बंद कमरे में कोयला जलाकर सोने से जा सकती है जान*

Satyoday Samachar
Last updated: November 30, 2025 10:22 am
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

*बंद कमरे में कोयला जलाकर सोने से जा सकती है जान*

*शीतलहर एवं ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 29 नवंबर 2025/शीतलहर एवं ठंड का दौर शुरू हो गया है, जिसको ध्यान में रखते हुए उससे बचने के लिए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एफ आर निराला ने एडवाइजरी जारी किया है। ऑक्सीजन और कार्बन मोनो आक्साइड गैस से अनजान लोग ठंड से बचने कई बार कोयले का प्रयोग करते हैं। कोयले के जलाव के समय ध्यान रखना चाहिए। बंद कमरों में कोयले जलने से कभी कभी विषय परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है क्योंकि कोयले के जलने से निकलने वाले धुएं में कार्बन मोनो ऑकसाइड निकलती है जो नुकसानदायक है, इससे जान भी जा सकती है।

सभी अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि ठंड से पीड़ित व्यक्ति के लिए उपचार के लिए पृथक से बेड आरक्षित रखे, उसके उपचार में प्रयुक्त होने वाले मशीन उपकरण आदि की व्यवस्था कर ली जानी चाहिए। ठंड में उच्च जोखिम समूह जैसे बच्चे, बुजुर्ग और दिव्यांगजनों की देखभाल विशेष रूप से की जानी चाहिए। वातावरण का तापमान गिरने से हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान कम) होने की संभावना होती है जिसमें कंपकपी, सिकुड़न, मांसपेशियों में खिंचाव, सांस लेने में परेशानियां हो सकती है। ऐसे स्थिति से बचने के लिए शीतलहर की स्थिति में घर से बाहर न निकले। घरों में रहे छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों को गरम कपड़े पहनाए। दस्ताने, मफलर, स्वेटर आदि का उपयोग करे। शाम होते ही कमरे की दरवाजा खिड़की बंद करे लेकिन वेंटिलेशन बनाए रखे, गांवों में अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए। छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दे। गर्म तरल पदार्थ का सेवन करे शरीर को हाइड्रेट रखें।

छोटे बच्चे को मोजे ,स्वेटर और कैप जरूर पहनाए। किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति में बच्चे बुजुर्ग को ठंड होने या तापमान कम हो जाने की स्थिति में तुरंत अस्पताल या अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। छोटे बच्चों को निमोनिया या सर्दी होने की संभावनाएं रहती है। इसके लिए सभी अस्पताल एवं स्वास्थ्य संस्थाएं को उपचार के लिए विशेष प्रबंध करने वाले लिए पृथक से निर्देश जारी किए गए है। छोटे बच्चों में मृत्यु का एक बड़ा कारण दस्त और निमोनिया होती है। अतः इससे सतर्क रहे एवं बचने की पूरी व्यवस्था करके रखे शीतलहर की स्थिति में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करना, घुमंतू व्यक्तियों की देखरेख बढ़ाना, ज्यादा शीतलहर होने की स्थिति में राज्य एवं जिला प्रशासन, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूल के खुलने के समय परिवर्तन पर भी निर्णय लेती है।

*माताओं का शरीर ठंडी हो तब शिशु को दूध पिलाना भी नुकसानदेह*

कई बार गांव शहर में छोटे बच्चों की माताएं रात को जल्दी उठकर काम में लग जाती है और ठंड की स्थिति में बच्चों को दूध पिलाती है। इससे भी छोटे बच्चों को ठंड लग सकती है, जिससे बच्चे को उल्टी व दस्त होने की संभावना बन सकती है। ऐसी स्थिति में पोषक माताएं अपने शरीर के तापमान को पहले सामान्य कर ले, फिर दूध पिलाए। इससे बच्चे को कोई नुकसान नहीं होगा।

कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़, डिप्टी CM शिंदे को गद्दार कहने पर FIR
थरूर बोले- ‘मोदी की कूटनीति रूस और यूक्रेन दोनों को जोड़ सकती है’
CG News : गैंगस्टर अमन साव के करीबी गुर्गे मयंक सिंह को लाया जा रहा रायपुर, पुलिस करेगी पूछताछ
साइकिल से मर्सिडीज तक, पत्रकार के हत्यारे सुरेश ने भ्रष्टाचार से खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य
BREAKING : महाकुंभ से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एग्रीस्टेक पंजीयन और पंजीकृत फसल रकबे में संशोधन 30 नवंबर तक*
Next Article *2 दिसम्बर की सुनवाई, मनोज, पुरन्दर और सूर्यकुमार जोल्हे को सूचना जारी*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?