Ram Charan Movies: राम चरण स्टारर गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है.फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है और इसके अच्छी ओपनिंग करने की उम्मीद है.
अपने करियर की शुरुआत से ही, राम चरण अपनी फिल्मों के मामले में काफी सिलेक्टिव रहे हैं. अपने 17 साल के करियर में उन्होंने 14 फिल्मों में हीरो के तौर पर काम किया है. वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में के सुपरस्चार है. एसएस राजामौली की मगधीरा और आरआरआर ने उन्हें ग्लोबली पहचान दिलाई है. राम चरण अब बड़े पर्दे पर एक अर्से बाद गेम चेंजर से धमाका करने आ रहे हैं. उससे पहले जान लेते हैं एक्टर की पिछली पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा था.
तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. शंकर द्वारा निर्देशित ये पॉलिटिकल थ्रिलर एक बड़े बजट की एंटरटेनिंग फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है. इस फिल्म को रिलीज होने में बस एक दिन बचा है और इसकी खूब एडवांस बुकिंग हो रही है. फिल्म में कियारा आडवाणी भी राम चरण संग रोमांस फरमाती नजर आएंगीं. फिल्म को लेकर काफी बज है.

