By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > Raipur News : Little Flower School पर 2.1 करोड़ तो CSPDCL पर 1 करोड़ 11 लाख का टैक्स बकाया, निगम ने नोटिस किया जारी
Blogछत्तीसगढ़रायपुर

Raipur News : Little Flower School पर 2.1 करोड़ तो CSPDCL पर 1 करोड़ 11 लाख का टैक्स बकाया, निगम ने नोटिस किया जारी

Satyoday Samachar
Last updated: January 2, 2026 11:08 am
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

रायपुर. निगम आयुक्त विश्वदीप ने वर्ष 2026 में टैक्स वसूली का लक्ष्य 400 करोड़ दे दिया है. इसके एवज में नगर निगम का राजस्व अमला 31 दिसंबर तक की स्थिति में लगभग 100 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है. अब मार्च के अंत तक शेष 300 करोड़ की वसूली के लिए निगम का राजस्व विभाग बड़े बकायादारों को डिमांड नोट जारी कर रहा है. इनमें निजी स्कूल प्रबंधन भी शामिल है. इन्हीं में से पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के लिटिल फ्लावर स्कूल को जोन-5 कमिश्नरी ने अंतिम डिमांड नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर टैक्स जमा करने अल्टीमेटम दे दिया है.

वहीं छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) को भी तीन सबस्टेशन का टैक्स पटाने 1 करोड़ 11 लाख रुपये का नोटिस जारी कर दिया है. डीडीनगर के उक्त स्कूल पर वर्ष 2016-17 से अब तक का 2 करोड़ 1 लाख 19 हजार 159 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है.

जोन के सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव ने बताया कि जोन अंतर्गत ऐसे लगभग 10 निजी स्कूल हैं, अगर ये शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत शासन द्वारा तय की संख्या के अनुसार गरीब बच्चों को अपने स्कूल में एडमिशन दिये हैं तो उन्हें टैक्स में 50 प्रतिशत छूट का लाभदिया जाएगा. श्री जाधव ने बताया कि इस स्कूल का सर्वे जीआईएस सिस्टम से करने के बाद बाकायदा टैक्स तय करके इस पर दावा-आपत्ति बुलाई गई थी.

ब्याज माफी पर चल रही खींचतान

प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया में व्याज की रकम माफ करने को लेकर निगम और विद्युत वितरण कंपनी में खींचतान चल रही है. निगम के अधिकारियों ने कहा कि निगम से भी समय पर बिजली बिल नहीं पटाये जाने पर कंपनी अधिभार के साथ शुल्क लेती है. ऐसी स्थिति में टैक्स में देरी पर जुड़ने वाले ब्याज को छोड़ना संभव नहीं होगा.

आयकर अधिनियम में पंजीकृत को माफी

सहायक राजस्व अधिकारी जाधव ने बताया कि अभी आयकर अधिनियम की धारा 1961 के 12 ए में यदि कोई शैक्षणिक संस्था पंजीबद्ध है तो उसे प्रॉपर्टी टैक्स में संपूर्ण छूट दी जा रही है, जो राजस्व कलेक्शन के हिसाब से उचित नहीं है. क्योंकि इसका फायदा बड़े निजी शैक्षणिक संस्थान उठाने लगे हैं. वहीं अगर कोई स्कूल पंजीकृत नहीं है लेकिन शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों को लाभ देते हैं उन्हें 50 फीसदी छूट का प्रावधान दिया गया है. उन्होंने बताया कि बड़े स्कूल 12 ए में रजिस्ट्रेशन का फायदा उठा रहे हैं. यही संस्थान बच्चों से शुल्क के नाम पर प्रति वर्ष 8 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ोत्तरी भी करते हैं.

6 में से सिर्फ 3 सबस्टेशन का टैक्स

छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी से प्रॉपर्टी टैक्स पर सहायक राजस्व अधिकारी जाधव ने कहा कि जोन-5 अंतर्गत बिजली सप्लाई के 6 सबस्टेशन हैं. इनमें से तीन का टैक्स कंपनी जमा करती है और शेष तीन में से डीडीनगर सबस्टेशन का वर्ष 2000 और ईदगाहभाठा सबस्टेशन का 2009-10 और भाठागांव वालफोर्ट के पीछे सबस्टेशन का 2004-05 से बकाया है. इनमें डीडीनगर का सबसे अधिक 1 करोड़ 11 लाख, भाठागांव का 14 लाख 50 हजार और ईदगाहभाठा का 27 लाख 90 हजार रुपये का टैक्स विद्युत कंपनी को देना होगा.

CG NEWS : निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत पर विधायक सुनील सोनी का बड़ा बयान
डिवाइडर पर चढ़ी बस, पोल से टकराकर रुकी; 50 यात्री थे सवार
भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना जरूरी नहीं…,’ RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू और हिंदुस्तान पर दिया बड़ा बयान
यूपीएससी की नईदिल्ली में फ्री कोचिंग हेतु रायपुर में 28 दिसंबर को होगा प्राक्चयन परीक्षा*
सपेरों की बस्ती में गये कलेक्टर, 35 सपेरों के पीएम आवास निर्माण का किया निरीक्षण*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा 2026: CM साय ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं, कहा- मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा पूरा साल
Next Article छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 50 पदों पर भर्ती, दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?