By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > रायपुर > रायपुर निगम प्रशासक के हवाले, फिर भी काम कराने की उम्मीद में पार्षद कार्यालय पहुंच रहे लोग
रायपुर

रायपुर निगम प्रशासक के हवाले, फिर भी काम कराने की उम्मीद में पार्षद कार्यालय पहुंच रहे लोग

Satyoday Samachar
Last updated: January 9, 2025 11:47 am
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

फिलहाल निकाय चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं हुई है, जिसकी वजह से सभी कमरों को बंद कर दिया गया है। सभी कमरों से नाम पट्टिका भी हटा दी गई है। हालांकि, इसके बाद भी नगरवासी अपने कामकाज लेकर जनप्रतिनिधि से मिलने के लिए निगम दफ्तर पहुंच

Contents
    • HighLights
  • दिनभर काम पूरा होने के इंतजार में बैठ लोग
  • बड़ी संख्या में पार्षद कार्यालय पहुंच रहे लोग

HighLights

  1. प्रशासक बैठने के बाद मेयर इन काउंसिल के सदस्यों ने निगम दफ्तर जाना किया बंद।
  2. छह जनवरी से नगर निगम में प्रशासक के तौर पर कलेक्टर ने संभाल लिया है कार्यभार।
  3. जानकारी का अभाव, जनप्रतिनिधियों के कमरों में लगा ताला, इंतजार करते नगर वासी।

 रायपुर। नगर निगम सरकार का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब एमआईसी सदस्यों के चेंबरों में ताला लगा दिया गया है। अब ये ताले कब खुलेंगे, इसका इंतजार ये कमरे कर रहे हैं। फिलहाल निकाय चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं हुई है, जिसकी वजह से सभी कमरों को बंद कर दिया गया है।

मगर, ये अब कब खुलेंगे, यह कह पाना अभी मुश्किल है। वहीं, सभी कमरों से नाम पट्टिका भी हटा दी गई है। हालांकि, इसके बाद भी नगरवासी अपने कामकाज लेकर जनप्रतिनिधि से मिलने के लिए निगम दफ्तर पहुंच रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि अभी चुनाव तो नहीं हुआ है, इसलिए जनप्रतिनिधि उनका काम कर सकते हैं।

प्रशासक की भूमिका को लोग समझ नहीं पा रहे हैं। दरअसल, पांच जनवरी से नगर निगम की सरकार का कार्यकाल खत्म हो चुका है। वहीं, छह जनवरी से नगर निगम में प्रशासक के तौर पर रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है, जिसके बाद से जनप्रतिनिधि नगर निगम आना बंद कर दिए हैं।

साथ ही सभापति से लेकर सभी एमआईसी सदस्यों के कमरे बंद कर दिए गए हैं। अब नए जनप्रतिनिधि बनने के बाद ही कमरे खुलेंगे। महापौर के चेंबर में प्रशासक बैठ रहे हैं।

प्रशासक की भूमिका को लोग समझ नहीं पा रहे हैं। दरअसल, पांच जनवरी से नगर निगम की सरकार का कार्यकाल खत्म हो चुका है। वहीं, छह जनवरी से नगर निगम में प्रशासक के तौर पर रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है, जिसके बाद से जनप्रतिनिधि नगर निगम आना बंद कर दिए हैं।

साथ ही सभापति से लेकर सभी एमआईसी सदस्यों के कमरे बंद कर दिए गए हैं। अब नए जनप्रतिनिधि बनने के बाद ही कमरे खुलेंगे। महापौर के चेंबर में प्रशासक बैठ रहे हैं।

दिनभर काम पूरा होने के इंतजार में बैठ लोग

पंकज विक्रम वार्ड पार्षद कार्यालय में मंगलवार को लोग सुबह से अपने कामकाज लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने वार्ड की पार्षद निशा देवेंद्र यादव से अपने कामों को कराने के लिए कहा। मगर, उनके मना करने के बाद भी लोग काफी समय तक कार्यालय में इंतजार करते बैठे रहे।

वहीं, कुछ लोगों को जब यह बात समझ आई कि निगम अब प्रशासक के हवाले हैं। उन्हें अपने कामों के लिए अब सीधे अधिकारियों से मिलना पड़ेगा, तो उनके बीच ये बातें चर्चा का विषय बनी रहीं। लोग पार्षद कार्यालय में बैठकर ही चुनाव व कामकाज से जुड़ी बातें करते रहे।

बड़ी संख्या में पार्षद कार्यालय पहुंच रहे लोग

नगर निगम के अलावा पार्षद कार्यालय में भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं। कार्यालय में पहुंचकर लोग अपना काम कराने की बातें कर रहे हैं। मगर, उन्हें खाली हाथों ही लौटना पड़ रहा है।

शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद बंटी होरा ने बताया कि लोगों को समझाना मुश्किल हो गया है। मना करने पर लोग कहते हैं कि अभी चुनाव नहीं हुआ है, तो आप हमारे काम के लिए मना कैसे कर सकते हैं। इसके बाद लोगों को प्रशासक की भूमिकाओं के बारे में बताना और समझाना पड़ रहा है।

सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के केक काटने या भंडारा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
CG NEWS: प्रधान आरक्षक यूसुफ खान ने रक्तदान कर दुर्घटनाग्रस्त हिंदू युवक की बचाई जान, पेश की मानवता की मिसाल
रायपुर : बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन
रायपुर : मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर में सड़क किनारे बैठे लोगों को ट्रक ने रौंदा, मौके पर 2 बच्चों की मौत, 10 घायल
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Online Food Orders: रात 1 बजे बाद नहीं मिलेगा ऑनलाइन खाना… चाकूबाजों से परेशान पुलिस ने लगाई पाबंदी
Next Article Bijapur Naxal Attack: बीजापुर नक्सल हमले की इनसाइड स्टोरी… कहां-कहां हुई रणनीतिक चूक और नक्सलियों को मिल गया मौका

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?