रायबरेली।’ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुरुवार को रायबरेली पहुंचे। सबसे पहले बछरावां में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा- बीजेपी ने जीएसटी और नोटबंदी कर देश में बेरोजगारी बढ़ाई है। केंद्र सरकार ईमानदारी से काम करे, तो करोड़ों युवाओं को रोजगार मिल सकता है। महाकुंभ जाने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा- नमस्कार और आगे बढ़ गए।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने USAID से मिली मदद का धर्मांतरण में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया
इससे पहले राहुल गांधी सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क के रास्ते रायबरेली पहुंचे। यहां हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद राहुल गांधी मूल भारती छात्रावास पहुंचे, यहां छात्रों से सवाल-जवाब किए। छात्रों से कहा- देश में हर रोज कानून तोड़ा जा रहा है। इसलिए आपकी बात सुनने और समझने आया हूं।
