By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में 1 लाख से ज्यादा राजस्व प्रकरण लंबित, भुईया पोर्टल पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 1 लाख से ज्यादा राजस्व प्रकरण लंबित, भुईया पोर्टल पर उठे सवाल

Satyoday Samachar
Last updated: February 27, 2025 3:20 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को राज्य में लंबित राजस्व प्रकरणों का मुद्दा गूंजा, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने स्थिति की गंभीरता का जिक्र करते हुए कहा कि ‘भुईया पोर्टल’ भगवान भरोसे है. स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए विभागीय मंत्री से कहा कि राजस्व प्रकरणों की स्थिति वेंटिलेटर पर जाने से पहले दुरुस्त कर लें.

विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर, उमेश पटेल, शकुंतला पोर्ते ने ध्यानाकर्षण के जरिए लम्बित राजस्व मामला का मुद्दा उठाया. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा – भुईंया पोर्टल भी लगता है कि किसानों को परेशान करने के लिए बनाया गया है. 35 फीसदी डाटा की ग़लत एंट्री की है.

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा – भू-अभिलेख में त्रुटि सुधार का अधिकार एसडीएम और तहसीलदार के पास है. पूर्व सरकार ने इसे एसडीएम तक सीमित कर दिया था. नए संशोधन में यह अधिकार अब तहसीलदार को भी दिया गया है. है. कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपनी जमीन संबंधित जानकारी देख सकता है. राज्य में 1 लाख 49 हज़ार 479 राजस्व प्रकरण लंबित हैं.

इस पर अजय चंद्राकर ने कहा – लोक सेवा गारंटी अधिनियम का राजस्व विभाग पालन नहीं कर रहा है. लोक सेवा अधिनियम का पालन नहीं करने पर कितने अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है. राजस्व मंत्री ने बताया कि लंबित प्रकरण में अपील करने पर सुनवाई होगी. लम्बित प्रकरणों की संख्या बढ़ी है. बजट सत्र के बाद राजस्व पखवाड़ा चलेगा. लंबित प्रकरणों की सुनवाई होगी.

अजय चंद्राकर ने पूछा – भुईया पोर्टल में होने वाली त्रुटि कौन सुधारता है? राजस्व मंत्री ने बताया कि पोर्टल का संचालन एनआईसी करता है. त्रुटि सुधारने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त है.

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा – भुईया पोर्टल में होने वाली त्रुटि को सुधारने के लिए समयसीमा सात दिनों की है लेकिन इसे सुधारा नहीं जा रहा है. भुईया पोर्टल क्या भगवान भरोसे है? उन्होंने पूछा- राजस्व प्रकरण को लेकर उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद क्या कार्रवाई की गई?

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- राजस्व प्रकरणों को लेकर शिविर का आयोजन किया गया था.

अजय चंद्राकर ने कहा- राजस्व प्रकरण निपटाने के लिए एक भी कार्रवाई नहीं की जा रही है. भुईया पोर्टल की त्रुटि भी तीन-चार महीने तक नहीं सुधारी जा रही है. एनआईसी से मिलकर आनलाइन त्रुटि करवाई जाती है.

स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने कहा- लंबित राजस्व प्रकरणों के लिए यह सुनिश्चित कि जाए कि कार्ययोजना बनाकर विभाग काम करे. इस पर राजस्व मंत्री ने कहा- जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने पूछा- राजस्व प्रकरणों को लेकर किसानों की अपील के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है. एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है. अकलतरा में तहसील कार्यालय का चक्कर लगा-लगा कर एक व्यक्ति ने खुदकुशी की कोशिश की है.

महादेव सट्टा विवाद: कांग्रेस पार्षद पर लाखों के ट्रांजेक्शन का आरोप, युवक ने बताई पिटाई की दास्तां
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के सरगुजा और अंबिकापुर में कोल्ड वेव, 4 जनवरी से बढ़ेगा तापमान
मल्हार के केंवटपारा में हादसा: तेज आवाज में डीजे बजाने से छज्जा गिरा, 5 घायल
CG News : खुला दूध व्यवसायियों की चेतावनी के बाद डेयरी कंपनी ने मांगी सार्वजनिक रूप से माफी, कहा- गलती से पाम्पलेट में खुला दूध का हुआ उल्लेख
जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में हर्षोल्लास के मनाया गया नववर्ष
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नवनिर्वाचित महिला सरपंच का निधन, गांव में शोक की लहर
Next Article ड्राइवर भर्ती के 2756 पदों पर आवेदन शुरू, 28 मार्च तक करें अप्लाई

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?