By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > देश > EVM पर सवाल, प्रदर्शन, फिर हिंसा… काठमांडू में महाराष्ट्र को लेकर रची गई थी बड़ी साजिश
देश

EVM पर सवाल, प्रदर्शन, फिर हिंसा… काठमांडू में महाराष्ट्र को लेकर रची गई थी बड़ी साजिश

Satyoday Samachar
Last updated: December 21, 2024 1:25 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने हाल ही में अर्बन नक्सलवाद और ईवीएम के संबंध में सदन को जानकारी देते हुए काठमांडू में हुई एक बैठक का जिक्र किया था. इस बैठक के बारे में एबीपी को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है.

जानकारी के मुताबिक, 12 से 14 नवंबर 2023 के बीच काठमांडू के कांतिपुर इलाके में माओवादियों की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी. यह बैठक विशेष रूप से माओवादियों के शीर्ष कमांडरों के लिए थी. इस बैठक में भारत, नेपाल, बांग्लादेश और मणिपुर से माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य शामिल थे. इस बैठक में महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा हुई.

महाराष्ट्र से शामिल चार से पांच लोग

इस बैठक में महाराष्ट्र से कम से कम चार से पांच लोग भी उपस्थित थे जिनमें एक प्रमुख बुद्धिजीवी भी शामिल था. ये बुद्धिजीवी भारत जोड़ो अभियान से जुड़ा था और कांग्रेस व राहुल गांधी की ओर से आयोजित इस अभियान का सक्रिय हिस्सा था. महाराष्ट्र चुनाव के दौरान इस व्यक्ति ने संविधान की रक्षा के लिए आंदोलन भी किया था और सरकार विरोधी नारे लगाए थे.

माओवादियों ने दिए गए चौंकाने वाले निर्देश

काठमांडू बैठक के बाद माओवादियों को आगामी चरणों के लिए नए निर्देश दिए गए. विशेष रूप से महाराष्ट्र और देशभर में ईवीएम के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की योजना बनाई गई. बैठक में इस आंदोलन को चार चरणों में बांटकर लागू करने का निर्देश दिया गया था.

पहला चरण – मीडिया और समाज के माध्यम से ईवीएम पर संदेह पैदा कर आरोप लगाए जाएंगे ताकि लोगों में शंका का माहौल बने.

दूसरा चरण – महाराष्ट्र के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी ईवीएम के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी और बैलेट पेपर के द्वारा चुनाव कराए जाने की मांग की जाएगी.

तीसरा चरण – महाराष्ट्र में समाज के विभिन्न वर्गों, खासकर मुस्लिम, दलित और ओबीसी समुदायों को, जो महागठबंधन सरकार से नाराज हैं, सड़कों पर उतारकर सरकार के खिलाफ माहौल पैदा किया जाएगा.

चौथा चरण – अंत में, आंदोलन को हिंसक रूप देने की योजना है जिसमें सरकार के खिलाफ सड़क पर लड़ाई शुरू की जाएगी, और अराजकता की स्थिति का आरोप लगाया जाएगा।

माओवादियों ने रची बड़ी साजिश

काठमांडू में हुई इस बैठक के बाद माओवादियों के शीर्ष कमांडरों ने अपने कैडरों को इन रणनीतिक निर्देशों को लागू करने के लिए कहा है. इससे यह स्पष्ट होता है कि आगामी समय में महाराष्ट्र और देश में राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने के लिए माओवादियों द्वारा बड़े पैमाने पर साजिश की जा रही है.

तिरुपति में हुआ बड़ा हादसा! एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत
Raipur Cricket Match : भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम आज पहुंचेगी रायपुर, कल नेट प्रैक्टिस करते नजर आएंगे खिलाड़ी
बीएसपी में हादसा, मजदूर की मौत, संयंत्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, मेन गेट पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे परिजन
Congress Vs BJP: पूर्व पीएम को लेकर केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- ‘नेहरू एक्सीडेंटल PM….’, फायर हुई कांग्रेस, हुड्डा ने दिया तगड़ा जवाब
दीपावली पूर्व वेतन भुगतान के लिए शनिवार को खुले रहेंगे ट्रेज़री*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया खूंखार नक्सली बांद्रा ताती… पिछले साल ली थी 10 जवानों की जान
Next Article संयुक्त राष्ट्र में पहली बार मनाया गया विश्व ध्यान दिवस, श्री श्री रविशंकर ने इससे जुड़े कई लाभों और आयामों पर डाला जोर

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?