By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > Putin India Visit: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, PM मोदी के साथ बैठक… जानें व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल
Blogछत्तीसगढ़देशराजनीति

Putin India Visit: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, PM मोदी के साथ बैठक… जानें व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

Satyoday Samachar
Last updated: December 5, 2025 10:13 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

Vladimir Putin India Visit 2nd Day Full Schedule: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। आज होने वाले कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजर है। भारत और रूस के लिए आज का दिन अहम है। दोनों देशों के बीच करीब 25 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। पुतिन के आज के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में राजकीय स्वागत के साथ शुरू होगी। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। दोपहर 12 बजे के बाद हैदराबाद हाउस में भारत-रूस की 23वीं सालाना समिट होगी।

इससे पहले कल शामगुरुवार को राष्ट्रपति पुतिन करीब 7 बजे दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी उन्हें रिसीव करने खुद पालम एयरपोर्ट पहुंच गए। प्रोटोकॉल तोड़कर उन्होंने अपने राष्ट्रपित दोस्त की मेजबानी की। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने पुतिन का भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में साथ बैठकर पीएम आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) तक आए। पीएम मोदी ने अपने दोस्त के सम्मान में अनौपचारिक डिनर का आयोजन किया।

Contents
  • Vladimir Putin India Visit 2nd Day Full Schedule: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। आज होने वाले कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजर है। भारत और रूस के लिए आज का दिन अहम है। दोनों देशों के बीच करीब 25 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। पुतिन के आज के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में राजकीय स्वागत के साथ शुरू होगी। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। दोपहर 12 बजे के बाद हैदराबाद हाउस में भारत-रूस की 23वीं सालाना समिट होगी।
  • जानें पुतिन के दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल
  •  राष्ट्रपति भवन में होगा भव्य स्वागत

पीएम मोदी और पुतिन की आज होने वाली बैठक कई मायनों में अहम है क्योंकि इसमें तेल सप्लाई बढ़ाने, न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में सहयोग के नए विकल्प खोजने और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम व Su-57 फाइटर जेट जैसी डिफेंस डील्स पर चर्चा होने की उम्मीद है। बदलते भू-राजनीतिक माहौल में पुतिन का यह दौरा भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी की मजबूती और उसकी निरंतर अहमियत को दर्शाता है। आज रूस के रोसाटॉम के साथ छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर (SMR) की डील पर भी मुहर लग सकती है।

जानें पुतिन के दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

सुबह 11.00 बजे: पुतिन सेरेमोनियल वेलकम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगे।
सुबह 11.30 बजे: वह पुष्पांजलि समारोह के लिए राजघाट जाएंगे।
सुबह 11.50 बजे: पीएम मोदी के साथ मीटिंग।
दोपहर 1.50 बजे: हैदराबाद हाउस में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस।
शाम 7.00 बजे: पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मीटिंग के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगे।
रात 9.00 बजे: रूस के लिए रवाना होंगे और अपना दौरा खत्म करेंगे।

 राष्ट्रपति भवन में होगा भव्य स्वागत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आज सुबह राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन दिया जाएगा। यह भारत में किसी भी विदेशी राष्ट्रप्रमुख को मिलने वाला सर्वोच्च औपचारिक सम्मान है। सेरेमोनियल वेलकम केवल उन्हीं नेताओं को दिया जाता है, जो राजकीय यात्रा (State Visit) पर भारत आते हैं। यह सम्मान सिर्फ उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों के लिए होता है, जहां राष्ट्रपति हेड ऑफ स्टेट होते हैं. भारत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रप्रमुख हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मुखिया हैं। राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में विदेशी हेड ऑफ स्टेट का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रगान और सैन्य सलामी के साथ किया जाता है। यह सम्मान सभी नेताओं को नहीं मिलता—इसके लिए यात्रा का राजकीय होना आवश्यक होता है।

प्राकृतिक आपदा की संभावित जानकारी देगा सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप*
कैरियर गाइडेंस महाकुंभ 2.0 : CGPSC के टॉपर्स देंगे युवाओं को नि:शुल्क सफलता के मंत्र
CG News : नींव खोदने के दौरान गिरी कच्चे मकान की दीवार, 2 श्रमिकों की मौत
कलेक्टर डॉ कन्नौजे और किसानों ने छिंद में किया धान खरीदी का शुभारम्भ*
डिप्‍टी कलेक्‍टर के बेटे की तालाब में डूबने से मौत, पानी में गिरे ईयरबड्स निकालने गया था
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बरमकेला, साल्हेओना, बरगांव, कंचनपुर में जल आवर्धन के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*
Next Article रायपुर : बस्तर में शांति का नया अध्याय

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?