By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > ‘Poor Lady वो काफी थक चुकी थीं, मुझे बहुत बुरा लगा’; राष्ट्रपति मुर्मु के अभिभाषण पर क्या बोलीं सोनिया गांधी?
राजनीति

‘Poor Lady वो काफी थक चुकी थीं, मुझे बहुत बुरा लगा’; राष्ट्रपति मुर्मु के अभिभाषण पर क्या बोलीं सोनिया गांधी?

Satyoday Samachar
Last updated: February 1, 2025 2:00 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE
संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद परिसर में गांधी परिवार (राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी) गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। 
इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म अपने अभिभाषण में एक ही बात का बार-बार जिक्र कर रहीं थीं। इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। बेचारी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की साड़ी की तारीफ की

इसी दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की साड़ी की तारीफ करते हुए कहा,”तुम्हारी साड़ी काफी अच्छी लग रही है। इसपर सोनिया गांधी ने कहा कि ये दादी (इंदिरा गांधी) की साड़ी है।”  बता दें कि पिछले साल प्रियंका गांधी ने वायनाड से लोकसभा की सांसद चुनीं गईं।। 

इससे पहले राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी द्वारा लोकसभा में दिए पहले भाषण की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि यह सदन में उनके पहले भाषण से बेहतर था।   बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा सांसद हैं। वहीं, सोनिया गांधी राज्यसभा से सांसद हैं। 

राष्ट्रपति ने अभिभाषण में क्या-क्या कहा?

राष्ट्पति ने अभिभाषण के दौरान कहा कि हमारी सरकार में देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है।” 

राष्ट्रपति ने अभिभाषण के दौरान कहा,” वक्फ बोर्ड और वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे मुद्दों पर सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मेरी सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में विश्वास करती है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है।”

 

संगम हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

महाकुंभ में संगम हादसे का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,”ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागृति का त्योहार है. भारत और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। मौनी अमावस्या के दिन हुई दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

*स्कूल शिक्षा और ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिल्पकारों से की सौजन्य भेंट*
JDU में क्या चल रहा है? पहले BJP सरकार से समर्थन लिया वापस; अब वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद से हटाया
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा, 8 फरवरी को ही आएगा रिजल्ट
SIR ने लौटाई खुशियां : 13 साल बाद वापस आई बेटी, पिता के नशे की लत से छोड़ा था घर, भावुक पिता बोले – अब कभी नहीं पीऊंगा शराब
पूर्व महापौर के बेटे को आवारा कुत्तों ने काटा, प्रमोद दुबे ने कहा – सिर्फ कागजों पर चल रही योजनाएं
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Poor Lady…’, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी को लेकर BJP ने सोनिया गांधी को घेरा; कर दी ये मांग
Next Article 1600 करोड़ी कंपनी की मालकिन ने छुए जावेद अख्तर के पैर, वायरल हुआ वीडियो, लोगों को पसंद आया अंदाज

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?