By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > Politics: राहुल गांधी ने ‘महाराजाओं’ पर की टिप्पणी, तो भड़के सिंधिया; अब कांग्रेस ने किया पलटवार
राजनीति

Politics: राहुल गांधी ने ‘महाराजाओं’ पर की टिप्पणी, तो भड़के सिंधिया; अब कांग्रेस ने किया पलटवार

Satyoday Samachar
Last updated: January 29, 2025 11:15 am
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

‘महाराजाओं’ को लेकर की गई टिप्पणी पर अब भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आमने-सामने आ गए हैं। जब सिंधिया ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी की आलोचना की कि ‘केवल महाराजाओं को अधिकार प्राप्त थे’, तो कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि सिंधिया शायद राजघरानों के अंग्रेजों के प्रति प्रेम को भूल गए हों, लेकिन कांग्रेस इसे नहीं भूल सकती।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
सोमवार को महू में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि आजादी से पहले दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को कोई अधिकार नहीं था। “केवल महाराजाओं और राजाओं को विशेषाधिकार प्राप्त थे। लेकिन आजादी के बाद बदलाव आया, जिससे आम जनता को जमीन और अधिकार मिले। भाजपा और आरएसएस आजादी से पहले का भारत चाहते हैं, जहां आम लोगों के पास कोई अधिकार न हो और केवल अदाणी-अंबानी जैसे लोगों के पास सत्ता हो। वे चाहते हैं कि गरीब खामोशी से पीड़ा सहें और सपने न देखें, जबकि देश पर अरबपतियों का शासन हो।”

सिंधिया का जवाब: ‘संकीर्ण सोच उजागर करता है बयान’
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि “संविधान को अपनी ‘पॉकेट डायरी’ समझने वाले नेता की यह टिप्पणी उनकी संकीर्ण सोच और अपरिपक्व समझ को उजागर करती है। सत्ता की भूख में राहुल गांधी यह भूल गए कि इन्हीं राजपरिवारों ने वर्षों पहले भारत में समानता और समावेशी विकास की नींव रखी थी।”

सिंधिया ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “क्या वह भूल गए हैं कि बड़ौदा के महाराज सयाजीराव गायकवाड़ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता दी थी? छत्रपति शाहूजी महाराज ने 1902 में बहुजनों को 50% आरक्षण देकर सामाजिक न्याय की बुनियाद रखी थी। ग्वालियर के माधव महाराज प्रथम ने पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और रोजगार के कई केंद्र स्थापित किए थे। तानाशाही विचारधारा वाली कांग्रेस ने ही दलितों, वंचितों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात किया था। राहुल गांधी पहले इतिहास पढ़ें, फिर बयानबाजी करें!”

कांग्रेस का पलटवार: ‘राजघरानों की गद्दारी भूले नहीं’
कांग्रेस ने सिंधिया के इस बयान पर कड़ा जवाब देते हुए कहा कि “इतिहास आपकी ओर अंगुली उठाकर रोता है, योर हाइनेस!” कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, “अगर संविधान का 26वां संशोधन ना हुआ होता, तो आज भी भारत सरकार की तरफ से ग्वालियर राजघराने को करोड़ों रुपए टैक्स फ्री दिए जा रहे होते। राजघराने 1971 तक भारत में विलय की यह कीमत वसूलते रहे।”

खेड़ा ने आगे कहा, “राजघरानों की गद्दारी और उनका अंग्रेजों से प्रेम आप भूल सकते हैं, लेकिन हम नहीं भूलेंगे। इतिहास इस बात का भी गवाह है कि एक राजघराने की पिस्तौल का इस्तेमाल महात्मा गांधी की हत्या में किया गया था। कुछ राजाओं की नेकी से सैकड़ों राजघरानों के बुरे कर्मों को ढंका नहीं जा सकता।”

सनातन धर्म पर भी छिड़ी बहस
इस बहस के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर भी भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि खरगे का बयान सनातन धर्म के अपमान से जुड़ा नहीं है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर “सनातन धर्म को खत्म करने” और “हिंदू संस्कृति की अवहेलना करने” का आरोप लगाया।

यह वाकयुद्ध अब राजनीति में नई बहस छेड़ चुका है, जिसमें एक ओर ऐतिहासिक संदर्भों की दुहाई दी जा रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने विचारधारात्मक एजेंडे को लेकर आमने-सामने हैं।

FacebookLinkedInWhatsAppXShare

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद व कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बड़ी खबर, पटना क्यों आ रहे राहुल गांधी? पक रही अलग खिचड़ी
रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिलीं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरी कॉम
राज्योत्सव का समापन : हमर पारा तुहर पारा… गाने पर रामसेवक पैकरा के साथ झूमे कलेक्टर, एसपी और सीईओ,
Collectors Conference 2025: मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा के दिए निर्देश, कहा- स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना साकार…
BJP मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी में शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article AIIMS Jobs : सिर्फ देना होगा एक इंटरव्‍यू, मिल जाएगी 93,600 रुपये महीने की नौकरी
Next Article महाकुंभ में पहुंचा सुपरहिट फिल्म देने वाला ये मुस्लिम निर्देशक, आज लगाने वाला था डुबकी, बोला- अगर इंडियन हो तो…

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?