सूरजपुर। फेसबुक पर हो रहे भ्रामक और मिथ्या प्रचार-प्रसार को लेकर जिले की पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कंपनी को नोटिस जारी किया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने कहा कि नामी गिरामी हस्तियों के एआई वीडियो से लोगों को इन्वेस्टमेंट और भरोसा का आश्वासन दिया जाता है, जिसके लिए फेसबुक के प्लेटफार्म का उपयोग किया जा रहा है. इस पर कंपनी नोटिस जारी किया गया है. जवाब मिलने के बाद यथोचित कार्रवाई की जाएगी.
