By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > बकाया ई-चालान वसूलने किसी भी समय घर पहुंच सकती है पुलिस… हाथों-हाथ जुर्माना नहीं भरा, तो वाहन उठा ले जाएगी
छत्तीसगढ़

बकाया ई-चालान वसूलने किसी भी समय घर पहुंच सकती है पुलिस… हाथों-हाथ जुर्माना नहीं भरा, तो वाहन उठा ले जाएगी

Satyoday Samachar
Last updated: December 26, 2024 12:59 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर में पिछले छह वर्षों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक लाख 21 हजार से अधिक वाहन चालकों ने ई-चालान की राशि का भुगतान नहीं किया है। अब जुर्माना वसूलने यातायात पुलिस ऐसे चालकों के घर पर दस्तक देगी। इसके लिए जवानों की टीम बनाई गई है।

जुर्माने की रकम का भुगतान नहीं होने की स्थिति में वाहन को जब्त कर मामला लोक अदालत में पेश किया जाएगा। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आईटीएमएस कैमरे की मदद से रोजाना नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का ई-चालान काटा जा रहा है, जिसका भुगतान करने के लिए अधिकांश वाहन चालक यातायात के दफ्तर नहीं पहुंचते।

रायपुर: 6 साल में 3,05,667 ई-चालान, 1,21,684 ने नहीं किया भुगतान

  • इस कारण हर साल लंबित ई-चालान की संख्या बढ़ रही है। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह वर्षों में कुल 3,05,667 ई-चालान जारी हुए, जिसमें से 1,83,983 वाहन चालकों ने जुर्माने की राशि जमा कर दी है।
  • 1,21,684 चालकों ने भुगतान नहीं किया है। प्रमुख चौक-चौराहों पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। नियमों तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान फोटो के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जारी किया जाता है।
  • नए मोटर यान अधिनियम में रेड लाइट जंप करने पर अब 300 की जगह दो हजार रुपये, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर एक हजार की जगह दो हजार रुपये और दूसरी बार उल्लंघन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वाहन चालक को देना होगा।

पुलिस ने जारी किया शिकायत नंबर

यातायात पुलिस की नई पहल पर आम लोगों द्वारा भेजे गए यातायात उल्लंघन के फुटेज पर भी ई-चालान जारी किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने शिकायत करने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

डीएसपी यातायात गुरजीत सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। कोई भी सिग्नल पर नियमों का उल्लंघन करता है तो वहां मौजूद कोई भी नागरिक फोटो खींचकर घटना की तारीख और समय लिखकर यातायात पुलिस रायपुर के व्हाट्सएप शिकायत नंबर 94791-91234 पर भेज सकता है।

कई लोगों के घरों के पते बदले, कुछ ने वाहनों को बेचा

पहले भी यातायात पुलिस ई-चालान की वसूली के लिए वाहन चालकों के घर दस्तक दे चुकी है। जब जवान पते पर पहुंचे थे, तब कई घरों के पते बदले हुए मिले। कोई दूसरी जगह शिफ्ट हो चुका था तो कोई शहर छोड़कर चला गया था। कई ऐसे नाम भी पुलिस को मिले हैं जिनके एक से अधिक ई-चालान जारी हुए थे। कई ने अपने वाहन ही बेच दिए थे, लेकिन नामांतरण नहीं किया था।

Contents
  • रायपुर: 6 साल में 3,05,667 ई-चालान, 1,21,684 ने नहीं किया भुगतान
  • पुलिस ने जारी किया शिकायत नंबर
  • कई लोगों के घरों के पते बदले, कुछ ने वाहनों को बेचा
संदिग्ध हालत में महिला की लाश मंदिर के पास मिली, जांच में जुटी पुलिस
राइस मिल में बड़ा हादसा : चिमनी गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर
सस्ती भी, असरदार भी… पांच साल में चार गुना बढ़ गई जेनेरिक दवाओं की खपत
भारत ने अपना एयरस्पेस पाकिस्तान के विमान के लिए खोला, 1 बजे आई रिक्वेस्ट, 5 बजे तक एक्सेप्ट हुई, जानें 7 महीने बाद क्यों लिया इतना बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा का आगाज, पहला पेपर हिंदी; बिलासपुर में 36 छात्रों को झटका!
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जन औषधि केंद्र का भव्य शुभारंभ
Next Article 31 दिसंबर तक नहीं किया जीएसटी रिटर्न फाइल, तो लगेगा 200 रुपये रोजाना के हिसाब से जुर्माना

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?