By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > 8-9 जनवरी को आंध्र प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे PM मोदी, ₹2 लाख करोड़ से अधिक की सौगात देंगे
राजनीति

8-9 जनवरी को आंध्र प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे PM मोदी, ₹2 लाख करोड़ से अधिक की सौगात देंगे

Satyoday Samachar
Last updated: January 8, 2025 3:46 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जनवरी को आंध्र प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। PM मोदी आंध्र प्रदेश को ₹2 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं।

Contents
  • पीएम मोदी का आंध्र प्रदेश दौरा
  • पीएम मोदी का ओडिशा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार से दो दिवसीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा राज्य के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी 8 जनवरी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में करीब 2 लाख करोड़ की परियोजना की सौगात देंगे। वहीं, पीएम मोदी गुरुवार 9 जनवरी को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पीएम मोदी का आंध्र प्रदेश दौरा

प्रधानमंत्री 8 जनवरी को शाम 5:30 बजे विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम के पास पुदीमदका में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की ग्रीन  हाइड्रोजन हब परियोजना की आधारशिला रखेंगे – राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत यह परियोजना पहली हरित हाइड्रोजन हब होगी। इस परियोजना में लगभग 1,85,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा पीएम आंध्र प्रदेश में 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेलवे और सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिसमें अन्य परियोजनाओं के साथ-साथ विशाखापत्तनम में दक्षिण तट रेलवे मुख्यालय की आधारशिला रखना शामिल है।

पीएम मोदी का ओडिशा दौरा

इसके बाद पीएम मोदी ओडिशा में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ओडिशा राज्य सरकार के साथ साझेदारी में 8 से 10 जनवरी 2025 तक भुवनेश्वर में आयोजित हो रहा है। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है, जो भारतीय प्रवासियों से जुड़ने और प्रवासियों व देशवासियों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। 50 से अधिक देशों से बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस की उद्घाटन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो प्रवासी भारतीयों के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन है। यह ट्रेन दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और तीन सप्ताह की अवधि के लिए भारत में पर्यटन और धार्मिक महत्व के कई स्थलों की यात्रा करेगी।

राहुल गांधी को मानहानि के मामले में जमानत मिली, वीर सावरकर पर दिया था बयान, पोते ने दर्ज कराया था केस
मंत्री किरोड़ी लाल का SI भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा बयान, खामोशी पर दिया करारा जवाब
चीन के इरादे नेक नहींः अरुणाचल प्रदेश में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन भी मिला, स्लीपर सेल नेटवर्क खड़ा करने की आशंका
पीएम मोदी का नया प्रयोग, पहले पॉडकास्ट में बोले- ‘मैं सेटबैक पर रोने वाला इंसान नहीं’
Raipur News : साइंस कॉलेज चौपाटी को हटाने दल बल के साथ पहुंचा निगम अलमा, झूमाझटकी के बाद खदेड़े गए प्रदर्शनकारी… पूर्व MLA विकास समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बर्थडे पर KGF स्टार ने दिया फैंस को सरप्राइज, स्वैग से किया ‘टॉक्सिक’ लुक का स्वागत
Next Article अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा, 8 फरवरी को ही आएगा रिजल्ट

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?