By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > कम बजट में ऑटोमैटिक SUV खरीदने का प्लान? ये हैं 10 लाख से सस्ती 5 टॉप कारें
Blog

कम बजट में ऑटोमैटिक SUV खरीदने का प्लान? ये हैं 10 लाख से सस्ती 5 टॉप कारें

Satyoday Samachar
Last updated: March 9, 2025 3:42 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

अगर आप भी अपनी कार को ज्‍यादातर समय ट्रैफिक में चलाते हैं। तो इससे कई बार परेशानी होने लगती है। ऐसे में अगर आप Automatic Suv खरीदने का मन बना रहे हैं और कम बजट के साथ नई गाड़ी लाना चाहते हैं तो किन विकल्‍पों पर विचार किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Maruti Fronx

भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर Fronx को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस एसयूवी को कंपनी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती है। इसके AGS वेरिएंट को Delta और Delta Plus में दिया जाता है। जिसकी कीमत 8.88 लाख रुपये और 9.43 लाख रुपये एक्‍स शोरूम है।

Hyundai Exter

हुंडई भी अपनी सब फोर मीटर एसयूवी एक्‍सटर को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ऑफर करती है। कंपनी की इस एसयूवी के छह वेरिएंट्स में एएमटी का विकल्‍प दिया जाता है। एसयूवी के बेस एएमटी वेरिएंट के तौर पर S+ को ऑफर किया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 8.64 लाख रुपये है। इसके एएमटी के टॉप वेरिएंट को 10.51 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

शपथ ग्रहण में नहीं मिला कांग्रेस नेताओं को सम्मान, अलग समारोह में ली शपथ

Renault Kiger

रेनो भी अपनी कम कीमत वाली एसयूवी Kiger को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ लाती है। इसके भी छह वेरिएंट में इस विकल्‍प को दिया जाता है। एसयूवी को एएमटी में बेस वेरिएंट के तौर पर RXL Easy R-AMT को ऑफर किया जाता है। रेनो काइगर ऑटोमैटिक की कीमत 7.34 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये एक्‍स शोरूम के बीच है।

Tata Punch

टाटा की ओर से भी पंच एसयूवी के Adventure वेरिएंट से एएमटी ट्रांसमिशन को दिया जाता है। बाजार में इस एसयूवी को अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इसके एएमटी वेरिएंट को 7.77 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। एएमटी ट्रांसमिशन के साथ इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये है।

Nissan Magnite

एक और जापानी कार निर्माता निसान भारत में मैग्‍नाइट एसयूवी को 10 लाख रुपये से कम कीमत पर ऑफर करती है। इस एसयूवी में भी एएमटी वेरिएंट को दिया जाता है। निसान मैग्‍नाइट के एएमटी वेरिएंट को 6.60 लाख रुपये से लेकर 8.74 लाख रुपये के बीच खरीदा जा सकता है। इस एसयूवी में कंपनी एएमटी ट्रांसमिशन को कुल पांच वेरिएंट में लाती है।

इवेंट आर्गेनाइजर पर फायरिंग, टेंट हाउस संचालक समेत छह गिरफ्तार, बिहार के दो आरोपी शामिल…
प्रदेश में पहली बार दीपावली पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने स्वच्छता दीदियों और कमांडो के साथ किया जलपान, कवर्धा को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लिया संकल्प
तेज रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में घर का एकलौता चिराग बुझा, परिवार में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ी गायिकाएं गरीमा स्वर्णा दिवाकर ने भटगांव में बांधा समां 
2025 Volvo XC 90 भारतीय बाजार में लॉन्च, दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ब्लीच का ज्यादा इस्तेमाल डलनेस और पिग्मेंटेशन बढ़ा सकता है, अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय
Next Article गर्मी में AC का सही उपयोग, जानिए वो जरूरी बातें जो रखें आपको आरामदायक

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?