बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर भटगांव में सतनामी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

भटगांव : बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर भटगांव में सतनामी समाज ने भव्य शोभायात्रा भटगांव सतनामी निकाली जहाँ समाज की ओर से आयोजित इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में हजारों संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरा शहर बाबा के पावन संदेश “सत्य ही मानव का आभूषण है”के साथ सतनाम मय हो गया। वहीँ शोभायात्रा मे समाज के बच्चे, महिलाये, जवान व बुजुर्ग तक डीजे और पंथी गीत मे झूमने और नाचने लगे.

यह शोभायात्रा नगर के सतनाम भवन देवसागर मोड के पास से निकलकर नगर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए पुनः सतनाम भवन के पास सम्पन्न हुआ। जहाँ बस स्टैंड, साईं मंदिर चौक, खान मोहल्ला, नया हटरी इत्यादि विभिन्न स्थानों मे कई समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बाबा गुरु घासीदास के तैल चित्र मे पूजा अर्चना किये और भव्य स्वागत किये. पटेल समाज, देवांगन समाज, साहू समाज सहित नगर के कई समाज और संगठन ने कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर भाई चारे और एकता का उदाहरण दिए.
यात्रा के दौरान पंथी दलों द्वारा पारंपरिक कला की शानदार प्रस्तुति दी गई। शौर्य प्रदर्शन आकर्षक झांकिया और भव्य शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रहे।जिससे पूरे शहर का ध्यान शोभायात्रा की ओर रहा। शोभायात्रा में मुख्य रूप से नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे,उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, समस्त पार्षद गण, टाइगर कुर्रे, अधिवक्ता फिरीत लाल खटकर,डॉ. विकास कुर्रे, रामा हिरवानी एवं समाज के प्रमुख लोगों के साथ ही सैकड़ों हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
