By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > बिजनेस > NPS में पैसा लगाने वालों के ल‍िए गुड न्‍यूज, जिस दिन न‍िवेश करेंगे उसी द‍िन म‍िलेगा NAV का फायदा
बिजनेस

NPS में पैसा लगाने वालों के ल‍िए गुड न्‍यूज, जिस दिन न‍िवेश करेंगे उसी द‍िन म‍िलेगा NAV का फायदा

Satyoday Samachar
Last updated: January 29, 2025 5:49 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

अगर आप भी एनपीएस (NPS) में न‍िवेश करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) एनपीएस (NPS) वालों के ल‍िए T+0 सेटलमेंट स‍िस्‍टम लागू करने जा रहा है. इसका सीधा सा मतलब यह हुआ क‍ि अब किसी भी निपटान के दिन सुबह 11 बजे (T) तक ट्रस्टी बैंक को मिलने वाला NPS योगदान उसी दिन निवेश कर दिया जाएगा. इससे NPS निवेशकों को उसी दिन के नेट एसेट वैल्यू (NAV) का फायदा मिलेगा.

अभी तक टी+1 के आधार पर क‍िया जाता था न‍िवेश

बयान के अनुसार, अब तक ट्रस्टी बैंक द्वारा प्राप्त न‍िवेश का निपटान अगले दिन (टी+1) निवेश किया जाता है. इसका मतलब यह हुआ क‍ि एक द‍िन पहले तक प्राप्त योगदान का अगले दिन निवेश किया जाता है. पीएफआरडीए (PFRDA) ने कहा कि किसी भी निपटान दिवस पर सुबह 9:30 बजे तक प्राप्त योगदान को पहले से ही उसी दिन निवेश के लिए माना जाता था. अब, सुबह 11 बजे तक प्राप्त योगदान राशि भी लागू एनएवी (NAV) के साथ उसी दिन निवेश किया जाएगा.

कस्‍टमर को पहले से ज्‍यादा फायदा म‍िल सकेगा
बयान के अनुसार, पीएफआरडीए (PFRDA) ने ई-एनपीएस के लिए ‘पॉइंट ऑफ प्रजेंस’ (POP), नोडल ऑफ‍िस और एनपीएस ट्रस्ट को सलाह दी है कि वे अपने एनपीएस परिचालन को संशोधित समयसीमा के अनुरूप करें. इससे सही तरीके से ग्राहकों को फायदा म‍िल सकेगा. पहले, जमा किए गए पैसों को निवेश में लगने में एक दिन का अंतर आता था. क्योंकि उन्हें अगले कारोबारी दिन (T+1) निवेश किया जाता था.

NPS में निवेश पहले से आसान और तेज हो जाएगा
अब नए न‍ियम के अनुसार न‍िवेशकों के ल‍िए यह स‍िस्‍टम पहले से बेहतर हो गया है. अब सुबह 11 बजे तक जमा किया गया डी-रेमिट पैसा भी उसी दिन निवेश कर दिया जाएगा और वह भी उस दिन के लागू नेट एसेट वैल्यू (NAV) के हिसाब से. पेंशन फंड रेग्‍युलेटरी और डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने एनपीएस (NPS) में जल्द फायदे मिलने के लिए कुछ बदलाव किए हैं. इन बदलावव के बाद NPS में निवेश का काम आसान और तेज हो जाएगा.

आपको बता दें पेंशन रेगुलेटर ने साल 2023-24 में गैर-सरकारी क्षेत्रों से 9.47 लाख नए सब्सक्राइबर NPS में शामिल किए, जिससे NPS की निवेश की राशि में 30.5% की वृद्धि हुई. यह सालाना आधार पर 11.73 लाख करोड़ रुपये हो गई. 31 मई 2024 तक NPS सब्सक्राइबर्स का कुल बेस 18 करोड़ है. 20 जून 2024 तक अटल पेंशन योजना (APY) के तहत कुल नामांकन 6.62 करोड़ पार कर गया, जिसमें से 1.2 करोड़ से ज्‍यादा नामांकन 2023-24 में किए गए.

ये आंकड़े चीन को करेंगे परेशान, टैरिफ की धमकी के बीच हर घंटे भारत अमेरिका को भेज रहा 80 करोड़ का सामान
“आज का बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर, जानें क्या रहा असर”
नमो भारत ट्रेन से सफर हुआ सस्ता, एनसीएमसी कार्ड पर 10% की छूट, अब इतने रुपये की होगी बचत
हर महीने 2.6 करोड़ क‍िराया, 400 करोड़ की डील; भारत में क्‍या है ब्लैकरॉक का प्‍लान?
एनटीपीसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 400 पदों पर हो रही भर्ती
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शराब के नशे में घर के बाहर गालियां दे रहा था दामाद, ससुर समझाने आया तो मार दी गोली
Next Article इस बार शन‍िवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, NSE ने नोट‍िफ‍िकेशन जारी कर क्‍यों क‍िया यह बदलाव?

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?