By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Economy > Technology > गैरकानूनी कंटेंट को लेकर Musk ने लागू किए सख्त नियम, Grok से गलत कंटेंट बनाया तो सीधे बैन होगा X अकाउंट
BlogTechnologyदेश

गैरकानूनी कंटेंट को लेकर Musk ने लागू किए सख्त नियम, Grok से गलत कंटेंट बनाया तो सीधे बैन होगा X अकाउंट

Satyoday Samachar
Last updated: January 4, 2026 2:52 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

Elon Musk X New Policy: एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X ने साफ कर दिया है कि अब प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह का गैरकानूनी या अश्लील कंटेंट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कंपनी ने कहा है कि अगर कोई यूजर ऐसा कंटेंट पोस्ट करता है या फिर AI टूल Grok की मदद से गलत चीजें बनाता है, तो उसका अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा.

X का यह फैसला भारत सरकार की सख्त चेतावनी के बाद सामने आया है. कंपनी ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह सरकार और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेगी.

गलत कंटेंट पर अब सीधा एक्शन

X की तरफ से बताया गया है कि प्लेटफॉर्म पर अवैध कंटेंट को लेकर अब कोई नरमी नहीं होगी. खासतौर पर बच्चों से जुड़े यौन शोषण जैसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी. ऐसा कंटेंट दिखते ही हटाया जाएगा और उसे डालने वाले अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा. कंपनी का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस और दूसरी एजेंसियों को भी जानकारी दी जाएगी.

Grok से बनाया गया गलत कंटेंट भी अपराध

एलन मस्क ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर कोई Grok AI का इस्तेमाल करके गलत तस्वीरें या आपत्तिजनक कंटेंट बनाता है, तो उसे भी वही सजा मिलेगी जो खुद पोस्ट करने वालों को मिलती है. उनका कहना है कि AI का गलत इस्तेमाल भी कानून के दायरे में आता है. X ने बताया कि Grok से बनने वाले कंटेंट पर भी वही नियम लागू होंगे, जो बाकी पोस्ट पर होते हैं.

भारत सरकार की चेतावनी के बाद बढ़ी सख्ती

भारत के आईटी मंत्रालय ने 2 जनवरी को X को आदेश दिया था कि वह तुरंत अश्लील और गैरकानूनी कंटेंट हटाए. खासतौर पर Grok AI से बने कंटेंट पर नजर रखने को कहा गया था.

सरकार ने X से 72 घंटे के अंदर यह बताने को भी कहा कि उसने अब तक क्या कार्रवाई की है. साथ ही चेतावनी दी गई थी कि नियमों का पालन नहीं हुआ, तो कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं.

महिलाओं की फर्जी तस्वीरों पर मचा था बवाल

सरकार को शिकायतें मिली थीं कि X पर महिलाओं की नकली और अश्लील तस्वीरें शेयर की जा रही हैं. आरोप है कि इनमें से कई तस्वीरें Grok AI से बनाई गई थीं.

इस मामले में राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दखल देने की मांग की थी. सरकार का कहना है कि इस तरह का कंटेंट महिलाओं का अपमान है और सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन करता है. इसी के बाद X पर दबाव बढ़ा और कंपनी ने अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है.

एसआईआर : केवल 5-6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की होगी जरूरत*
खनिज और पुलिस की सयुंक्त टीम ने कोसीर क्षेत्र में 4 वाहनों पर की कार्यवाही*
सारंगढ़ के पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय कॉलेज में 23 अक्टूबर को होगा कार्यशाला*
महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नया पैंतरा: 200 करोड़ के बदले 217 करोड़ लौटाने को तैयार, कोर्ट में दिया सेटलमेंट ऑफर
केजरीवाल को खतरा! खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पूर्व सीएम बोले- ‘जाको राखे साइयां…’
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG NEWS: यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 बाइक भी आई चपेट में, 4 की हालत गंभीर
Next Article भारी वाहनों के नो एंट्री टाइम में किसानों के धान परिवहन के लिए निकाला गया समय*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?