By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > *मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को नष्ट कर दी – डॉ शिव डहरिया* 
Blogछत्तीसगढ़सारंगढ़

*मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को नष्ट कर दी – डॉ शिव डहरिया* 

Satyoday Samachar
Last updated: January 10, 2026 8:06 pm
By
Satyoday Samachar
7 Min Read
Share
SHARE

*मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को नष्ट कर दी – डॉ शिव डहरिया* 

बिलाईगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के द्वारा प्रेस वार्ता बुलवाई गई जहां पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर बखूबी से उनके द्वारा दिया गया । मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल आत्मा को ही खत्म करके श्रमिकों से काम का अधिकार छीना है ।

मनरेगा कानून में परिवर्तन मोदी सरकार का श्रमिक विरोधी कदम है। यह गांधी के आदशों पर कुठाराघात है, मजदूरों के अधिकारों को सीमित करने वाला निर्णय है। मोदी सरकार ने सुधार के नाम पर झांसा देकर लोक सभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोज़गार गारंटी स्कीम मनरेगा को खत्म कर दिया है। यह महात्मा गांधी की सोच को खत्म करने और सबसे गरीब भारतीयों से काम अधिकार छीनने की जान-बूझकर की गई कोशिश है । मनरेगा संविधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित गारंटी थी। नया फ्रेमवर्क ने इसे कंडीशनल, केंद्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्कीम में बदल दिया है। मनरेगा गांधीजी के ग्राम स्वराज, काम की गरिमा और डिसेंट्रलाइज्ड डेवलपमेंट के सपने का जीता-जागता उदाहरण था, लेकिन इस सरकार ने न सिर्फ उनका नाम हटा दिया है, बल्कि 12 करोड़ मनरेगा मजदूरों के अधिकारों को भी बेरहमी से कुचला है । दो दशकों से, मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए लाइफ लाइन रहा है और कोविड- 19 महामारी के दौरान आर्थिक सुरक्षा के तौर पर ज़रूरी साबित हुआ है।

डॉ डहरिया ने कहा कि – अब तक मनरेगा मजदूरों को काम देने का कानून था, श्रमिक अधिकार पूर्वक मांग करते थे । जिसे योजना में परिवर्तित कर दिया गया,अब इसे चलाना नहीं , चलाना सरकार की मर्जी पर निर्भर होगा । मनरेगा के तहत, सरकारी ऑर्डर से कभी काम नहीं रोका गया । नया सिस्टम हर साल तय टाइम के लिए जबर्दस्ती रोज़गार बंद करने की इजाजत देता है, जिससे राज्य यह तय कर सकता है कि – गरीब कब कमा सकते हैं और कब उन्हें भूखा रहना होगा। एक बार फंड खत्म हो जाने पर, या फसल के मौसम में, मज़दूरों को महीनों तक रोज़गार से दूर रखा जा सकता है । मनरेगा केंद्रीय कानून था, 90 % राशि केंद्र सरकार द्वारा भेजे जाते थे, अब केंद्र और राज्य का हिस्सा 60 – 40 का हो जाएगा पहले मैचिंग ग्रांट 50 % राशि राज्य जमा करेगी तब केंद्र सरकार राशि जारी करेगा । राज्यों की वित्तीय स्थिति सर्वविदित है । इस बिल से आने वाले समय में मनरेगा स्कीम खत्म हो जाएगी । जैसे ही बजट का बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा, वैसे ही धीरे-धीरे मनरेगा बंद होने लगेगी ।

मोदी सरकार अब राज्यों पर जी राम जी का लगभग 50 हजार करोड़ का बोझ डालना चाहती है, उन्हें 40 % खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

मनरेगा योजना देश के गरीब से गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा थी, जो कोरोना जैसे मुश्किल हालातों में भी उनके साथ थी । इसलिए ये बिल गरीब मजदूरों के खिलाफ है। 100 दिन से 125 दिन कीमजदूरी वाली बात सिर्फ 1 चालाकी है , वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 70 प्रतिशत गांव में भाजपा की सरकार आने के बाद से अघोषित तौर पर काम नहीं दिया जा रहा है। पिछले 11 सालो में मोदी सरकार बनने के बाद मनरेगा में काम देने का राष्ट्रीय औसत मात्र 38 दिनों का है । मतलब 11 सालो में मोदी सरकार किसी भी साल 100 दिन काम नहीं दे पाई। मनरेगा काम करने का सही अधिकार था, उसे अब एक एडमिनिस्ट्रेटिव मदद में बदला जा रहा है, जो पूरी तरह से केंद्र की मर्जी पर निर्भर है। भाजपा भगवान राम के नाम पर एक बार फिर झूठ बोल रही है । V.B. G.RAM.G में जो जी राम जी बता रहे उसमें कही भी भगवान राम नहीं है । V.B. G. RAM.G. का फूल फार्म है विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका मिशन ग्रामीण है ।

डॉ शिव डहरिया ने कहा कि – मनरेगा को कैसे कमजोर किया, मनरेगा में (पहले था) मोदी सरकार ने क्या बदला (जी राम जी ) हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी मिलती थी, अब आपके पास कोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी । हर गांव में काम की कानूनी गारंटी मिलती थी । काम केवल मोदी सरकार द्वारा चुने गए गांवों में ही मिलेगा । आप पूरे साल काम की मांग कर सकते थे । फसल कटाई के मौसम में आपको काम नहीं मिलेगा । आपको कानूनी न्यूनतम मजदूरी की गारंटी दी गई थी । आपकी मजदूरी सरकार अपनी मर्जी से तय करेगी । ग्राम पंचायत के जरिए अपने ही गांव के विकास के लिए काम मिलता था । अब आप कहां और क्या काम करेंगे, यह सरकार तय करेगी । आपके काम में मनरेगा मेट और रोजगार सहायकों की मदद मिलती थी अब आप को किसी मेट या रोजगार सहायक की मदद नहीं मिलेगी । आपकी मज़दूरी का 100 % भुगतान केंद्र सरकार करती थी, इस लिए राज्य सरकार बिना किसी चिंता या कठिनाई के आपको काम उपलब्ध कराती थी । अब राज्य सरकारों को आपकी मजदूरी का खर्च 40 % हिस्सा खुद देना होगा , बचाने के लिए हो सकता है राज्य मजदूरों को काम ही न दें ? इस अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरें,कां जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, आलोक चंद्राकर, सुरज तिवारी, पूर्व विधायक पद्मा मनहर , सरिता मल्होत्रा, सरिता गोपाल, सोनी अजय बंजारे, घनश्याम मनहर, संजय दुबे, पुरुषोत्तम साहु , के साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

दर्दनाक हादसा! शादी में जा रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत
मुठभेड़ में 3 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, जवानों का बढ़ाया हौसला
6-8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल* *क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन, ट्रायलस्थल पर ऑफलाइन पंजीयन भी होगा*
9 नवंबर रविवार को दशहरा मैदान भटगांव मे होगा गरिमा व स्वर्णा दिवाकर का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
बस्तर में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, 2 मासूमों समेत 8 की मौत, जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नशा मुक्त समाज में युवा थीम पर गोड़ीहारी में कन्या शाला सारंगढ़ ने किया एनएसएस शिविर*
Next Article धर्म रक्षा हेतु शास्त्र अनुसरण के साथ शस्त्र संचालन भी आवश्यक है – पं अनिल शुक्ला।

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?