जमीन रजिस्ट्री क़ी दर में बढ़ोतरी दर कम करने के सम्बन्ध राज्यपाल के नाम से तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भटगांव : जनप्रतिनिधि फिरितलाल खटकर अधिवक्ता जिला उपाध्यक्ष अनु.जाति कांग्रेस पार्टी जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं पूर्व बी.डी.सी. के नेतृत्व मे जमीन रजिस्ट्री क़ी दर में बढ़ोतरी दर कम करने के सम्बन्ध राज्यपाल के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया. जहाँ प्रदेश में बिना किसी जन-परामर्श बिना किसी वास्तविक मूल्यांकन और बिना सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की समीक्षा के बिना कलेक्टर गाइड लाइन दरो में 100 प्रतिशत से लेकर 800-900 प्रतिशत तक की अनसूनी अनियोजित वृद्धि कर दी गई है। इससे पूरे प्रदेश में अनेक वर्गों में असंतोष उफान पर है। किसान, छोटे व्यवसायी, कुटीर उद्योग, मध्यम वर्ग, छोटे रियल स्टेट लोन और निवेशक सभी इस निर्णय के खिलाफ है। व्यापक विरोध को देखते हुए यह निर्णय किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। राजनीतिक दृष्टि से तो बिल्कुल नहीं है।
स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क वर्ष 2018-19 में 30 प्रतिशत मूल्य में कटौती कर पंजीयन शुल्क 0.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया था। अब मूल्य पुनः 100 प्रतिशत कर दिया गया, लेकिन पंजीयन शुल्क 4 प्रतिशत ही रखा गया है। जिसे कम कर फिर 0.8 प्रतिशत किया जाना जनहित में होगा। यदि मूल्य 100 प्रतिशत हो गया है तो शुल्क भी 4 प्रतिशत से घटाकर पुनः 0.8 प्रतिशत किया जाना चाहिए।
यह निर्णय न तो जनहित में है न शासनहित में और न ही प्रदेश के विकास के लिए तर्क संगत है। मुझे लगता है कि यह वृद्धि छत्तीसगढ़ के लाखो परिवारों के सपनो और आजीविका पर प्रभाव डालेगा। अतःआपसे अनुरोध है कि दिनांक 20/11/2025 को जारी नई गाइड लाइन वृद्धि की दर को स्थगित किया जाए। पूर्ववत गाइड लाइन दरे पुनः लागू की जाएं नई गाइड लाइन हेतु निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा स्वतंत्र आर्थिक मूल्यांकन व वास्तविक बाजार मूल्य के आधार पर नई नीति तैयार की जाए, पंजीयन शुल्क 4 प्रतिशत से घटाकर 0.8 प्रतिशत किया जाए।
वहीँ उपर्युक्त मांगो को लेकर इस विषय में व्यापक विरोध को देखते हुए दिनांक 20/11/2025 से लागू कलेक्टर गाइड लाइन के मूल्य वृद्धि को अविलंब स्थगित करने विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर परीक्षण कराने का निर्देश देते हुए राज्य की जनता को राहत प्रदान करने की मांग किया गया है.

ज्ञापन सौपने वालों मे जनप्रतिनिधि फिरितलाल खटकर अधिवक्ता (जिला उपाध्यक्ष अनु.जाति कांग्रेस पार्टी जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़, पूर्व बी.डी.सी.) एवं बालमुकुंद दुबे, जयकुमार टंडन, रामचंद साहू, गेंदराम निराला, रुपेन्द्र केशरवानी, नोटरी अधिकारी सुनीता प्रधान, श्यामलाल भारद्वाज कार्यकारणी अध्यक्ष बार संघ भटगांव अरुणा यादव, प्रमिला प्रधान, कृष्णा नामदेव अधिवक्ता,राकेश पटेल हरिप्रधान,रामचंद्र साहू, विक्रम साहू प्रभात खांडेकर,नर्सिंग साहू अधिवक्ता सहित आमजन उपस्थित रहे.
